फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man suicide hanged by fan in rewatipur ghazipur

यूपी: युवक ने फांसी लगा कर दी जान, घरवाले नहीं समझ पाए क्यों उठाया बेटे ने खौफनाक कदम

Mon, 20 Apr 2020 07:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 20 Apr 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
Man suicide hanged by fan in rewatipur ghazipur
सांकेतिक तस्वीर।

गाजीपुर जिले के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के तिलवां गांव निवासी एक युवक रविवार को देर रात एक कमरे में फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर लिया। मृतक पटना (बिहार) के किसी निजी कंपनी में काम करता था और लॉकडाउन में छुट्टी में घर पर आया था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


रविवार को देर रात अभिषेक राय(24) पुत्र गिरीश चंद्र राय लॉकडाउन के पहले घर आ गया था। घर पर रहते वह परिजनों के साथ खेती के कार्य में सहयोग कर रहा था। रविवार की रात घर की महिलाएं परिजनों को खाना खिलाकर अपने-अपने कमरे में सोने चली गईं।
विज्ञापन


इसी बीच परिवार के पुरूष सदस्य रबी की फसल की मड़ाई के लिए खेत पर जा रहे थे, तभी अभिषेक की खोजबीन होने लगी। लोग बाहर के कमरे में गए तो देखा कि पंखे की कुंडी से वह लटका पड़ा हुआ था। आनन-फानन में परिजन उसे उतारकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतीपुर ले गए, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उधर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने सगे दो भाई एवं दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। मृतक के पिता किसान हैं, जो काफी सामाजिक और मिलनसार स्वभाव के हैं। ग्रामीणों की मानें तो मृत युवक भी काफी शांत और सरल स्वभाव का था। उसकी मौत के पीछे क्या कारण है, ज्ञात नहीं हो सका है?

इस संबंध में थाना प्रभारी रेवतीपुर अवधेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र के तिलवां गांव में रविवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। इस संबंध में अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed