वाराणसी: आर्थिक स्थिति से तंग आकर अधेड़ ने की आत्महत्या, पत्नी के मायके जाने के बाद उठाया कदम
मृतक का साला अधेड़ को खाना देने पहुंचा था, लेकिन दरवाजा खटखटाने के बाद कोई आवाज नहीं आई तो पुलिस को सूचना दी थी। जब दरवाजा तोड़ा तो वह फंदे पर लटका मिला। मृतक की पत्नी एक सप्ताह पहले ही अपने बेटे के साथ मायके गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में भेलूपुर थाना क्षेत्र के शिवाला इलाके में कृष्ण कुमार ओझा(55) साल ने बुधवार की देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। मामले की जानकारी गुरुवार दोपहर को हुई। जब मृतक का साला सत्यप्रकाश मिश्रा को खाना लेकर पहुंचा और आवाज देने लगा।
भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद सत्यप्रकाश ने मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। साथ ही साले सत्यप्रकाश ने दरवाजा तोड़ा। मौके पर पहुंचे अस्सी पुलिस चौकी प्रभारी ने दरवाजा तुड़वाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक ने पंखे में साड़ी और गमच्छा जोड़कर फंदा बनाया था। कृष्ण कुमार घर के बगल में ही दुकान चलाते थे। एक सप्ताह पहले ही पत्नी इंद्रा लक्ष्मी अपने इकलौते बेटे अमन के साथ शुकुलपुरा मायके गई थी। मृतक घर में अकेले रहता था। मौत की सूचना पर पत्नी बेटे के साथ मौके पर पहुंच गई।
मृतक का एक बड़ा भाई अशोक ओझा व छोटा भाई सुरेंद्र हैं। मृतक के परिवार की आर्थिक स्थित बेहद खराब होने के कारण कृष्ण तनाव में रहते थे।
पत्नी बेटे के मायके जाने के बाद दोनों टाइम का भोजन साला सत्यप्रकाश अपने घर से लेकर जाता था। इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया है कि मृतक के परिजनों व साले के अनुसार मृतक खराब आर्थिक स्थिति से जूझ रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।