फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man reached Red Zone area of Bihar police advised him to stay at home quarantine

कोरोना पॉजिटिव किशोर के साथ पहुंचा था घर, कहा था क्वारंटीन होने को, पहुंच गया बिहार के रेड जोन इलाके में रिश्तेदारी निभाने 

Tue, 12 May 2020 09:59 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 12 May 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
Man reached Red Zone area of Bihar police advised him to stay at home quarantine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

कोरोना संक्रमण को बलिया जिले में लोग कितनी गंभीरता से ले रहे हैं। इसका नजारा सोमवार को तब हुआ जब होम क्वारंटीन किए गए एक युवक को तलाश करने पुलिस उसके घर पहुंची।

विज्ञापन

पता लगा कि वह क्वारंटीन रहने की बजाए बिहार के उस इलाके में रिश्तेदारी निभाने गया है, जहां पहले ही तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। उस इलाके को रेड जोन घोषित किया गया है। आपको बता दें कि यह युवक भी उन लोगों में शामिल था, जो बलिया में कोरोना पॉजिटिव मिले किशोर के साथ ट्रेन से अहमदाबाद से आए थे।
विज्ञापन



सोमवार को बलिया में पॉजिटिव मिले किशोर के साथ आए सभी 57 लोगों की तलाश जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। इसी क्रम में देर रात को जिला प्रशासन की एक टीम हल्दी थाना क्षेत्र के शुकुल छपरा गांव में पहुंची। वहां एक युवक को होम क्वारंटीन किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पता लगा कि वह घर पर नहीं है। घर वाले कुछ बताने को तैयार नहीं थे। जब पुलिस ने दबाव बनाया तो पता चला कि वह बिहार के बक्सर जिले के नैनिजोर गांव में गया है। इसके बाद पुलिस टीम के हाथ-पैर फूल गए, क्योंकि नैनिजोर में पहले ही तीन मरीज सामने आ चुके हैं और उस गांव को रेड जोन घोषित किया गया है। पुलिस के काफी दबाव के बाद संबंधित युवक वहां से लौटा तो उसे तत्काल जिला प्रशासन ने क्वारंटीन किया।

इसी तरह हल्दी थाना क्षेत्र के तीन गांवों से तीन कोरोना संदिग्धों को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उठाया। यह तीनों बैरिया थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी 16 वर्षीय किशोर के साथ अहमदाबाद से आए थे। इन तीनों के अलावा चार अन्य लोगों का भी सैंपल लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed