वाराणसी एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी, मुंबई जा रहे शख्स को पुलिस ने रोका तो कार के सामने लेटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शख्स को पकड़ने को लिए पुलिस को कई पापड़ बेलने पड़े। वह शख्स पुलिस के हाथ ना आने के लिए एयरपोर्ट पर खड़ी कार के सामने लेट गया।
आजमगढ़ निवासी रेहान अपने पिता इसरार अहमद के साथ मुंबई जाने के लिए वह शनिवार को दोपहर वाराणासी एयरपोर्ट पर पहुंचा। एयरपोर्ट से वह स्पाइसजेट के विमान एसजी247 से मुंबई जाने वाला था। वह एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल बिल्डिंग में स्थित चेकिंग काउंटर पर मौजूद था।
उसी समय बड़ागांव थाने की पुलिस ने उसे पकड़ लिया और टर्मिनल बिल्डिंग के बाहर लेकर आई। पुलिस सादा वर्दी में थी, जिसके कारण लोगों ने विरोध किया। लेकिन पुलिस का मामला होने के चलते लोग शांत हो गए। एयरपोर्ट के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ।
बाहर निकलते ही युवक हंगामा करने लगा और पुलिसकर्मियों के साथ जाने से इंकार कर दिया और एक वाहन के सामने लेट गया। इस दौरान वहां काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। उसके बाद पुलिस उसे पकड़कर बड़ागांव थाने ले गई।
बड़ागांव एसओ ने बताया कि युवक ने 30 जून को आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में 12 लाख रूपये की छिनैती को अंजाम दिया था। रेहान शनिवार को मुंबई जाने की फिराक में था। आरोपी शख्स आजमगढ़ के सरायमीर का रहने वाला है। बड़ागांव पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर फूलपुर पुलिस के हवाले कर दिया।