फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Man jumped into ganga after died mother scolding in ghazipur up

यूपी: मां की डांट से नाराज युवक ने उठाया खौफनाक कदम, गंगा में लगाई छलांग

Sun, 12 Jul 2020 02:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 12 Jul 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
Man jumped into ganga after died mother scolding in ghazipur up
Demo pic

गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सेमरा घाट से एक युवक ने गंगा में छलांग ला दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई। इसके बाद तटवर्ती मल्लाह और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कहीं अता-पता नहीं चल सका।

विज्ञापन

इलाके के सुरतापुर गांव निवासी मिंटू यादव(22) शनिवार की देर शाम घर पहुंचा। किसी बात को लेकर उसकी मां ने उसे डांट दिया। इससे नाराज युवक किसी को कुछ बताए बिना ही घर निकल गया।
विज्ञापन



देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिवार के सदस्य उसके मोबाइल पर फोन करने लगे। इस बीच गंगा किनारे खेत में मौजूद किसान ने बताया कि एक युवक का मोबाइल, गमछा व चप्पल गंगा घाट के किनारे लावारिस पड़ा हुआ है। जानकारी मिलते ही परिजन रात में ही समेरा गंगा घाट पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां देर रात तक उसकी तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चला, तो वह घर लौट आए। सुबह पुलिस को घटना की जानकारी देने के बाद परिजन और पुलिस घाट के किनारे पहुंचे। उधर पुलिस टीम स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुट गई है। लेकिन अभी तक युवक का कहीं पता नहीं चला है।

मोहम्मदाबाद कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने कहा कि युवक के डूबने की सूचना सुबह मिली है। गोताखोरों और जाल के माध्यम से उसकी तलाश गंगा नदी में की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed