फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man forcibly Abortion his secon wife case file of sexual harassment against him after wife finding out first marriage in varanasi

वाराणसी: युवक ने दूसरी पत्नी का जबरन करवाया गर्भपात, पहली शादी का पता चलने पर पीड़िता ने कराया दुष्कर्म का मुकदमा

Wed, 21 Oct 2020 10:32 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 21 Oct 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
Man forcibly Abortion his secon wife case file of sexual harassment against him after wife finding out first marriage in varanasi
demo pic

वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में कार्यरत खोजवां सरायनंदन निवासी अभिलाष दूबे उर्फ मोना के खिलाफ मंगलवार की रात लंका थाने में दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के नई बस्ती बघेरा क्षेत्र की एक युवती के अनुसार वह अपने जीविकोपार्जन के लिए सीरगोवर्धनपुर स्थित एक क्लीनिक में काम करती थी। गठिया रोग से ग्रस्त होने के कारण वह बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार कराने गई तो उसकी मुलाकात वहां काम करने वाले अभिलाष दूबे उर्फ मोना से हुई।
विज्ञापन



दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ा तो उन्होंने शादी करने का निर्णय लिया। 17 अगस्त 2016 को दोनों ने एक मंदिर में शादी की। इस दौरान वह गर्भवती हो गई थी तो अभिलाष ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया था। कुछ समय बीतने के बाद पता लगा कि अभिलाष वर्ष 2014 से ही शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच अभिलाष ने उससे छह लाख दस हजार रुपये भी तरह-तरह के काम और दोनों की जिंदगी की बेहतरी के लिए बताकर ऐंठे। कोई काम न दिखाई देने पर वापस मांगने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका महेश पांडेय ने बताया कि युवती की तहरीर मिलते ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश के लिए पुलिस की एक टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed