{"_id":"663279afbcff0725ce0ee3d8","slug":"man-died-road-accident-in-varanasi-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पत्नी की दवा लेकर घर लौट रहे पति को ट्रक ने रौंदा, मौत; विश्वसुंदरी पुल पर हुआ दर्दनाक हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पत्नी की दवा लेकर घर लौट रहे पति को ट्रक ने रौंदा, मौत; विश्वसुंदरी पुल पर हुआ दर्दनाक हादसा
Wed, 01 May 2024 10:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 01 May 2024 10:50 PM IST
सार
Varanasi News: पुलिस ने घायलावस्था में प्रियांशु को बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के विश्व सुंदरी पुल पर बुधवार की रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह पत्नी की दवा लेकर शहर से डीडीयूनगर लौट रहा था। लंका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन
चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर निवासी प्रियांशु गुप्ता (22) की पत्नी का उपचार चल रहा है। वह सुबह अपने पड़ोसी सूरज पासवान की बाइक लेकर पत्नी का दवा लेने वाराणसी आया था। रात में दवा लेकर घर लौट रहा था। विश्वसुंदरी पुल पर पहुंचा था कि ट्रक की चपेट में आ गया। हेलमेट नहीं पहने होने के चलते सिर में गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
लंका इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि बाइक पर दर्ज रजिस्ट्रेशन नंबर और युवक के जेब से मिले आधार कार्ड के जरिये शिनाख्त हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन