फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man died in road accident in chandauli

चंदौली में दोस्त को परीक्षा दिलाने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी घायल

Sat, 23 Feb 2019 10:33 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 23 Feb 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
Man died in road accident in chandauli

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में शुक्रवार सुबह अपने दोस्त को परीक्षा दिलाने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, छात्र भी घायल है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव निवासी पतियार शर्मा(22) पुत्र भोला शर्मा गांव के ही अपने मित्र अंकित को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने जा रहा था। पतियार अंकित को बाइक से अलीनगर थाना क्षेत्र के लाखापुर स्थित परीक्षा केंद्र पर लेकर जा रहा था।
विज्ञापन


पचफेड़वा के पास दोनों पहुंचे ही थे कि वाराणसी की ओर जा रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक असंतुलित हो कर सड़क पर गिर पड़ी। साथ ही बाइक सवार पतियार गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसका मित्र अंकित को हल्की चोटें आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल जाते वक्त रास्ते में ही पतियार की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक के साथ फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल नारायण सिंह ने बताया की अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed