{"_id":"5c6fc5eabdec22121f0313e1","slug":"man-died-in-road-accident-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में दोस्त को परीक्षा दिलाने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में दोस्त को परीक्षा दिलाने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी घायल
Sat, 23 Feb 2019 10:33 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 23 Feb 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में शुक्रवार सुबह अपने दोस्त को परीक्षा दिलाने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, छात्र भी घायल है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव निवासी पतियार शर्मा(22) पुत्र भोला शर्मा गांव के ही अपने मित्र अंकित को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने जा रहा था। पतियार अंकित को बाइक से अलीनगर थाना क्षेत्र के लाखापुर स्थित परीक्षा केंद्र पर लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
पचफेड़वा के पास दोनों पहुंचे ही थे कि वाराणसी की ओर जा रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक असंतुलित हो कर सड़क पर गिर पड़ी। साथ ही बाइक सवार पतियार गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसका मित्र अंकित को हल्की चोटें आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
अस्पताल जाते वक्त रास्ते में ही पतियार की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक के साथ फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल नारायण सिंह ने बताया की अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।