{"_id":"5ecb86f18ebc3e908b260f84","slug":"man-died-during-return-from-mumbai-sample-taken-to-checking-in-bhu-lab-varanasi-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से लौटे श्रमिक युवक की मौत के बाद लिया सैंपल, पत्नी अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से लौटे श्रमिक युवक की मौत के बाद लिया सैंपल, पत्नी अस्पताल में भर्ती
Mon, 25 May 2020 02:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 25 May 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
corona sample
- फोटो : PTI
वाराणसी के दानगंज थाना क्षेत्र में मुंबई से लौटे एक युवक की मौत हो गई। मौत के बाद मृतक युवक का सैंपल लेकर जांच के लिए बीएचयू लैब में भेज दिया है। फिलहार मृतक की पत्नी भी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
मृतक युवक चोलापुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव का रहने वाला है। वह मुंबई से करीब पांच दिन पहले ट्रक से वापस वाराणसी लौटा था। दो दिन पहले ही उसकी तबीयत खराब हुई थी। परिजनों ने उसे चंदवक स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालत बिगड़ती गई।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने उसे बीएचयू रेफर कर दिया। रविवार रात को युवक में बीएचयू में भर्ती हुआ, जहां उसकी मौत हो गई। हाजीपुर ग्राम प्रधान ने बताया कि बीएचयू से युवक के सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही लाश परिजनों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
उसकी पत्नी भी बीमार है, जिसे भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। ग्राम प्रधान की सूचना पर वहीं गांव में युवक की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। लोगों में कोरोना वायरस की चिंता सताने लगी है।