{"_id":"5bc07022bdec22699e085fda","slug":"man-deadbody-found-from-ballia-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: होटल के कमरे में मिला बिजनौर के युवक का शव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: होटल के कमरे में मिला बिजनौर के युवक का शव, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 12 Oct 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
होटल के बाहर खड़ी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बलिया शहर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल के कमरे में एक युवक का शव मिलने से शुक्रवार की सुबह सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया। मृत युवक की शिनाख्त बाबू सिंह (45) पुत्र योगेंद्र सिंह निवासी राहु नगली थाना नूरपुर जिला बिजनौर के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस लॉज संचालक से पूछताछ कर रही है।
लॉज संचालक के पुत्र और कारोबारी विशाल सिंह ने बताया कि लॉज का संचालन उसकी मां उमा देवी करतीं हैं। मृत व्यक्ति करीब तीन माह से लॉज में किराए पर रह रहा था। मेरी मां गुरुवार की शाम को किराया मांगने के लिए उसके कमरे पर गई, तो कमरा अंदर से बंद था। मां ने उसे आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मां यह सोचकर चली आई कि सोया होगा।
शुक्रवार की सुबह मां पुन: पैसे के लिए गई और फिर आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला। अंदर से बदबू आ रही थी। उसने कमरे की खिड़की खोली तो वह बिस्तर पर पड़ा था। मां ने मुझे फोनकर बुलाया। मैंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस की जांच में बिस्तर पर देशी शराब की करीब 10 खाली शीशियां मिलीं।
विज्ञापन
आसपास के लोगों की माने तो वह कीटनाशक दवा और देसी दवाइयां घूमकर बेचता था और शराब भी काफी पीता था। लॉज संचालिका उमा देवी ने बताया कि तीन माह पहले वह मेरे पास आए थे और कहा कि एक कमरा 10-15 दिन के लिए चाहिए।
आईडी मांगने पर कहा कि आईडी कहीं भूल गए हैं। काफी आग्रह पर उसे एक कमरा किराए पर दे दिया था। एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने कहा कि नगर स्थित लॉज में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ सिख की लाश मिली है। उसकी मौत तीन-चार दिन पहले हो चुकी थी। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। बिना आईडी के लॉज में रखने वाले संचालक के विरुद्घ भी कार्रवाई की जाएगी।