{"_id":"5ca3a5ddbdec2214530fab10","slug":"man-and-women-arrest-at-lal-bahadur-shastri-international-airport-with-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पकड़ा सोना, पुरुष व महिला गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पकड़ा सोना, पुरुष व महिला गिरफ्तार
Tue, 02 Apr 2019 11:41 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 02 Apr 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया सोना
बाबतपुर में मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान 6ई 98 से 11: 45 बजे बैंकॉक से वाराणासी आ रहे दो यात्रियों के पास जांच के दौरान तकरीबन आधा किलो सोना पकड़ा गया है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर कस्टम जांच के दौरान एक महिला व पुरुष के पास लगभग 399.68 ग्राम सोना पकड़ा गया। महिला का नाम सीमा(34) है, जो दिल्ली की रहने वाली है।
उसके पास लगभग 399.68 ग्राम सोना पकड़ा गया है। इसका मूल्य लगभग 13 लाख 2 हजार 957 रुपए है। महिला अपने प्राइवेट पार्ट में लेकर पकड़ी गई है। दूसरा व्यक्ति अनिल कुमार साव (40) जोकि 140 ग्राम .750 जिसकी कीमत 4 लाख 98 हजार 780 रुपये है जो कि लेडीज ब्रा में मोड़कर कर लेकर आ रहा था।
विज्ञापन
कस्टम अधिकारियों ने एक्सरे के दौरान इन्हें पकड़ा। कस्टम अधिकारियों के अनुसार बैंकाक से ये दोनों यात्री वाराणासी एयरपोर्ट पहुंचे इन्हें एक्सरे मशीन जांच पर बैठे अधिकारी ने जांच के दौरान पकड़ा। दोनों को पकड़कर सोना जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन