{"_id":"609bfb1e8ebc3e8dc071665e","slug":"mall-owner-run-away-after-seen-police-in-varanasi-ramnagar-amid-lockdown-he-locked-up-37-customers-in-shop","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में दुकानदारीः पुलिस को आता देख मॉल का शटर बंद कर भागा संचालक,अंदर 37 लोगों की सांसे अटकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में दुकानदारीः पुलिस को आता देख मॉल का शटर बंद कर भागा संचालक,अंदर 37 लोगों की सांसे अटकीं
Wed, 12 May 2021 09:28 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 12 May 2021 09:28 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण का चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन का गाइडलाइन दुकानदार और पुलिस के लिए लुका-छुपी का खेल हो गया है. पुलिस की लाख सख्ती के बाद भी दुकानदारों में कोई खौफ नहीं है.
विज्ञापन
संचालक बाहर से ताला बंद कर फरार हो गया.
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण का चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन का गाइडलाइन दुकानदार और पुलिस के लिए लुका-छुपी का खेल हो गया है. पुलिस की लाख सख्ती के बाद भी दुकानदारों में कोई खौफ नहीं है. बुधवार को वाराणसी के रामनगर में एक ऐसी घटना घटी जिससे हड़कंप मच गया. किला रोड स्थित एक कपड़े के शापिंग मॉल संचालक ने पुलिस से बचने के लिए ऐसा कारनामा किया कि 37 लोगों की सांसे अटक गई.
विज्ञापन
वह बाहर से शटर बंद कर फरार हो गया. मॉल के अंदर फंसे लोगों ने इसकी सूचना डायल-112 पर दी. मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियो ने शटर उठवाकर बाहर निकलवाया. इस दौरान पुलिस ने शापिंग मॉल मालिक को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक, किला रोड स्थित सरदार मंजित सिंह का कपड़े का शापिंग मॉल है।
विज्ञापन
लॉकडाउन के बाद भी मॉल खुला हुआ था और अंदर करीब तीन दर्जन से अधिक लोग खरीदारी कर रहे थे. इसी बीच गेटमैन ने पुलिस के आने की सूचना दी तो संचालक बाहर से ताला बंद कर फरार हो गया. मॉल के अंदर जब लोगों को घुटन महसूस हुआ तो लोग छटपटाने लगे. चीख पुकार मच गई. इसी बीच किसी ने डायल-112 पर घटना की सूचना दे दी.
विज्ञापन
संचालक और उसके बेटे पुलिस हिरासत में
मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मालिक मंजित सिंह व उनके पुत्र मनदीप सिंह को बुलाया और ताला खुलवाकर अंदर फंसे 37 लोगों को बाहर निकाला। अंदर फंसे लोग जाब बाहर निकले तो शापिंग मॉल संचालक के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
दुकान खोलने के जुर्म में मालिक मंजित सिंह व पुत्र मनदीप को हिरासत में लेकर पुलिस थाने आई। उधर, एसबीआई बैंक के समीप सीवी मार्ट शोरूम में भी खुले रहने पर पुलिस ने मैनेजर योगेश विश्वकर्मा को हिरासत में लिया. पुलिस ने दोनों के खिलाफ महामारी अधिनियम की धारा व लॉकडाउन उल्लघंन के तहत मुकदमा दर्ज किया.
दुकान खोलने के जुर्म में मालिक मंजित सिंह व पुत्र मनदीप को हिरासत में लेकर पुलिस थाने आई। उधर, एसबीआई बैंक के समीप सीवी मार्ट शोरूम में भी खुले रहने पर पुलिस ने मैनेजर योगेश विश्वकर्मा को हिरासत में लिया. पुलिस ने दोनों के खिलाफ महामारी अधिनियम की धारा व लॉकडाउन उल्लघंन के तहत मुकदमा दर्ज किया.