फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Malaysia made dairy milk found in Bhadohi, seized

Varanasi News: भदोही में मिला मलयेशिया निर्मित डेयरी मिल्क, जब्त

Wed, 22 Nov 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Malaysia made dairy milk found in Bhadohi, seized
भदोही। हलाल लिखे उत्पादों पर प्रतिबंध के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधीय प्रशासन की टीम ने मंगलवार को नौ दुकानों पर छापे मारे हैं। भदोही नगर की एक दुकान से हलाल लिखा मलयेशिया निर्मित डेयरी मिल्क मिला है। डेयरी मिल्क उत्पाद को जब्त कर लिया गया। साथर ही दो नमूने भरे गए। इसकी जांच प्रयोगशाला से कराई जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमों ने मंगलवार को भदोही, औराई और गोपीगंज की नौ दुकानों पर जांच-पड़ताल की है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी ने बताया कि भदोही की एक दुकान से मलयेशिया निर्मित डेरी मिल्क मिला है। इसमें हलाल का टैग लगा है। उत्पाद जब्त किया गया है। दुकानदार को भविष्य में प्रतिबंधित उत्पाद न बेचने की हिदायत भी दी गई। छापे का अभियान चलता रहेगा। जिला अभिहीत अधिकारी चंदन पांडेय ने बताया कि हलाल लिखे उत्पादों की खरीद-बिक्री को शासन ने प्रतिबंधित कर दिया है। इसकी जांच के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। जिले के तीनों तहसीलों में जांच कराई जा रही है। भदोही नगर में विदेश से आए कई उत्पादों पर हलाल का टैग लगता है। इसमें धनिया, मिर्च, हल्दी और सौंदर्य से जुड़ी सामग्री भी शामिल हैं। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed