फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Malaviya Club defeated IITians in hockey 18 swimmers won medals in swimming in varanasi

Sports News: हॉकी में आईआईटीयंस को मालवीय क्लब ने हराया, तैराकी में 18 तैराकों ने जीते मेडल; पढ़ें अन्य खबरें

Wed, 28 Aug 2024 09:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 28 Aug 2024 09:20 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में खेल से जुड़ी हुईं काफी खबरें रहीं। बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में हॉकी मैच खेला गया। इसके साथ अन्य स्थानों पर तैराकी, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल सहित हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। आइए जानते हैं विस्तृत खबरें...

विज्ञापन
Malaviya Club defeated IITians in hockey 18 swimmers won medals in swimming in varanasi
बीएचयू के एंफीथिएटर मैदन में हॉकी खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय खेल दिवस को लेकर बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान में विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की ओर से हॉकी मैच खेला गया। मालवीय क्लब ने चार जबकि केडी सिंह क्लब ने दो गोल के अंतर से मैच जीता। 

विज्ञापन


मैच का पहला गोल आईआईटी बीएचयू के फॉर्वर्ड खिलाड़ी निरंजन ने आठवें मिनट में किया। इसके बाद मालवीय क्लब के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया। फॉर्वर्ड खिलाड़ी रोहित ने 11वें और 13वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद अभिनाश, रामबाबू और रमेश ने लगातार गोल किए। जिसकी बदौलत मालवीय हॉकी क्लब ने आईआईटी बीएचयू को 5-1 से हरा दिया। 
विज्ञापन


दूसरे मैच में केडी सिंह की टीम ने ध्यानचंद हॉकी क्लब को 6-4 से हरा दिया। केडी सिंह टीम की ओर से सोनू, गंगा, आशु, किशन, आकाश और विकास ने गोल किए। ध्यानचंद हॉकी क्लब की ओर से निशांत, सनी, वैभव और शिव पूजन ने गोल किए। संचालन आयोजक सचिव डॉ. प्रदीप खलको ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक की भूमिका विशाल, राहुल सिंह यादव, मनीष, रोहित यादव और अमित यादव निभाई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. एसवीएस राजू, महासचिव प्रो. बीसी कापरी, सचिव डॉक्टर राजीव सिंह, प्रो. अर्चना सिंह मौजूद रहे।

Malaviya Club defeated IITians in hockey 18 swimmers won medals in swimming in varanasi
अनुराधा, ज्योति और किशन। - फोटो : अमर उजाला

तैराकी में अनुराधा और जागृति ने जीता गोल्ड
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वीमिंग पूल में तैराकी प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि आईटीबीपी के पुलिस महानिरीक्षक सुनील रंजन राॅय ने किया। छह वर्ग की स्पर्धा में 18 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किया। 

आयोजन सचिव प्रियंका यादव ने बताया कि 50 मीटर फ्री स्टाइल में अनुराधा सिंह ने स्वर्ण, ज्योति ने रजत और सुशीला सिंह ने कांस्य पदक जीता। अंडर-18 बालिका के 100 मीटर फ्रीस्टाइल में जागृति राय ने पहला, तान्या सिंह ने दूसरा और ब्यूटी दास ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता 29 अगस्त तक चलेगी। इसमें 250 तैराकों ने पंजीकरण कराया है। 

केसरी कुश्ती में आजमाएंगे दांव
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में बुधवार से इनामी कुश्ती प्रतियोगिता होगी। शिवाजी हॉल में पहली बार बीएचयू केसरी के लिए विश्वविद्यालय के खिलाड़ी दांव आजमाएंगे। आयोजन सचिव डॉ. हरिराम यादव के मुताबिक प्रतियोगिता की तैयारी कर ली गई है। इसमें खेलने के लिए 2500 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराए हैं।  

बालक वर्ग में 170 और बालिका वर्ग में 80 खिलाड़ी हैं। 60 प्लस भारवर्ग की प्रतियोगिता होगी। इससे पहले मंगलवार को बीएचयू के खिलाड़ियों ने शिवाजी हॉल में कुश्ती का अभ्यास किया। सचिव के मुताबिक यह प्रतियोगिता 28 और 29 अगस्त को होगी। बालिका वर्ग में 40-50, 50-60 और 60 प्लस और बालक वर्ग में 35-40, 40-55, 55-65, 65 किलो भारवर्ग की प्रतियोगिता होगी। 

कार्यक्रम संयोजक सुरेश कुमार यादव ने बताया कि खिलाड़ियों का वजन 28 अगस्त को दिन में दो बजे होगा। इसके बाद क्वालिफाइंग मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें खेलने के लिए आधार कार्ड के साथ एक वैध प्रमाणपत्र लाना होगा। 

कुश्ती में कशिश ने वसुंधरा को हराया
बरेका के व्यायामशाला में स्मृति कुश्ती दंगल का आगाज मुख्य अतिथि महापौर अशोक कुमार तिवारी ने किया। इस मौके पर 50 कुश्ती के मुकाबले हुए। अधिकांश कुश्ती बराबरी पर छूटी। महिला वर्ग में बरेका की कशिश यादव ने निवेदिता छात्रावास की वसुंधरा यादव को बाईफाल कर मैच जीता। 

बरेका के प्रांजल यादव और नैपुरा के मनोहरलाल यादव के बीच मुकाबला बराबर पर रहा। इस मौके पर मनोहर यादव, अवध कुमार, काजू पहलवान, अमित यादव के बीच भी कुश्ती बराबरी पर रही। 

Malaviya Club defeated IITians in hockey 18 swimmers won medals in swimming in varanasi
कुश्ती में बालिका वर्ग की खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

निवेदिता की आठ छात्राओं ने बाजी मारी
शिवपुरवा के काशी बालिका इंटर कॉलेज की भेलूपुर जोन की बालिका वर्ग की कुश्ती निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज में खेली गई। शुभारंभ प्रधानाचार्य आनंद प्रभा ने किया। कुश्ती में निवेदिता की आठ और रविंद्रपुरी के गोस्वामी तुलसी दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 4 छात्राओं ने बाजी मारी। 

कोच रोशनलाल ने बताया कि सब जूनियर वर्ग में माही सिंह ने अचिता सिंह को 10-2, रिया यादव ने अंदरी को 3-0 से हराया जबकि वैष्णवी पटेल ने भारती को हराया। प्रतियोगिता में 25 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 13 का चयन जनपदीय कुश्ती के लिए हुआ। जो कि 2 सितंबर को काशी बुल्लु इंटरमीडिएट कॉलेज में खेलेंगे। 

सब जूनियर, सीनियर में बच्छांव जोन विजेता
राष्ट्रीय आदर्श इंटर कॉलेज चोलापुर की ओर से 68वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता मंगलवार को तेवर के संत यदुनाथ इंटर कॉलेज में खेली गई। बालिका वर्ग में अंडर-14 अंडर-17 और अंडर-19 के मुकाबले खेले गए। 

सब जूनियर अंडर-14 और अंडर-19 सीनियर वर्ग में बच्छाव जोन, जबकि जूनियर वर्ग में चोलापुर जोन चैंपियन रहा। बच्छांव जोन की टीम ने सब जूनियर वर्ग में 20-14 और सीनियर वर्ग में 36-5 से चोलापुर जोन को हरा दिया। अंडर-17 जूनियर वर्ग में चोलापुर ने बच्छांव को  36-21 अंक से हराकर विजेता बनी। 

Malaviya Club defeated IITians in hockey 18 swimmers won medals in swimming in varanasi
लालपुर स्टेडियम में वॉलीबॉल खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

वॉलीबॉल : 8 टीमों के 60 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, फाइनल में लालपुर
खेल दिवस को लेकर मंगलवार को लालपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में जिलास्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में आठ टीमों के 96 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। नॉकआउट टूर्नामेंट में लालपुर स्टेडियम की टीम ने सिगरा क्लब को 25-20, 25-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में फ्रेंड्स क्लब ने शेरपुर एकादश 25-11, 25-18 से हरा दिया। देर रात तक टीएसजी और चौबेपुर क्लब के बीच मैच खेला जा रहा था। 

अंडर-18 बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ उप क्रीड़ा अधिकारी व प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने हाथ मिलाकर किया। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल 28 अगस्त को दोपहर तीन बजे खेला जाएगा। निर्णायक की भूमिका कुंवर सिंह, प्रेम शंकर सिंह ने निभाई। इस मौके पर अनुपम सिंह, अनीश राम, आलोक राय, जया सोनी, सृष्टि, दिलीप मौजूद रहे।

फुटबॉल : यूपीएससी के विक्रांत ने तीन गोल कर दिलाई टीम को जीत
जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से मंगलवार शाम मोहम्मद रजाउद्दीन मेमोरियल फुटबॉल का लीग मैच शाम चार बजे खेला गया। उद्घाटन मैच में यूपीएससी ने हर्ष क्लब को चार गोल से हराया। मैच शुरू होते ही यूपीएससी ने आक्रामक खेल दिखाया और चौथे मिनट में फॉर्वर्ड खिलाड़ी विक्रांत सोलंकी ने गोल कर टीम को एक गोल की बढ़त दिला दी। 

13वें मिनट में अजय यादव ने दूसरा गोल किया। दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही विक्रांत ने 56वें और 58 मिनट में दो गोल कर टीम की बढ़त 4-1 कर दी। अंत तक यही स्कोर रहा। मुख्य अतिथि महासचिव प्रो. भुवन चंद कापरी ने खेल शुरू कराया। 

Malaviya Club defeated IITians in hockey 18 swimmers won medals in swimming in varanasi
हैंडबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

हैंडबॉल : जोनल प्रतियोगिता में सात राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने किए 36 गोल
माध्यमिक शिक्षा विभाग की हैंडबॉल की शिवपुर जोन की प्रतियोगिता विकास इंटर कॉलेज परमानंदपुर में खेली गई। बालक-बालिका वर्ग में विकास इंटर कॉलेज चैंपियन बना। 

बालिका वर्ग में सात राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने तीन वर्ग में खेलकर कुल 36 गोल किए। बालिका वर्ग के अंडर-14 आयुवर्ग में विकास इंटर कॉलेज की टीम ने लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज को 10-2 से, अंडर-17 बालिका वर्ग में सावित्री इंटर कॉलेज को 14-4 और अंडर-19 आयु वर्ग में लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज को 12-3 से हराया। 

विकास इंटर की प्रीति यादव, नैना यादव, सुरम्या पाठक, कोमल, सताक्षी, काजल, रोशनी और स्नेहा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग के तीनों आयु वर्ग में केवल विकास इंटर कॉलेज की टीम मैदान पर उतरी। ऐसे में तीनों वर्ग में वह विजेता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed