फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Malaviya cancer institute wall collapse in BHU

बीएचयू के सुंदर बगिया की चहारदीवारी का एक हिस्सा ढहा, बाल-बाल बचे राहगीर

Sun, 20 May 2018 10:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 20 May 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
Malaviya cancer institute wall collapse in BHU
संस्थान की गिरी हुई दीवार - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के सुंदर बगिया की चहारदीवारी का करौंदी की तरफ का एक हिस्सा रविवार की सुबह अचानक तेज आवाज के साथ ढह गया। चहारदीवारी से सटी सड़क पर मलबा फैलते ही अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन


घटना कहीं शाम को हुई होती तो किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। सुंदर बगिया परिसर में ही मालवीय कैंसर संस्थान का निर्माण कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की रात यहां निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। जन सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखते हुए कार्य कराने की ताकीद की थी।
विज्ञापन


सुंदर बगिया में महामना मालवीय कैंसर संस्थान का निर्माण करीब 600 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। निर्माण कार्यों के लिए जगह-जगह खुदाई कराई गई। इससे निकला मिट्टी का ढेर चहारदीवारी के पास लगता चला गया। उसे हटाया नहीं गया। ऊपर से जलभराव होने से दबाव और बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब 10 बजे करौंदी की तरफ की चहारदीवारी तेज आवाज के साथ ढहने लगी। यह देख उधर से गुजर रहे राहगीरों में अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में चहारदीवारी के मलबे के साथ मिट्टी और पानी से सड़क पट गई। इस कारण पैदल गुजरना भी मुश्किल हो गया।

चहारदीवारी ढहने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे विश्वविद्यालय निर्माण विभाग के इंजीनियरों की कार्यदायी संस्था के लोगों से नोकझोंक भी हुई। तत्काल जेसीबी से मलबा हटवाया गया।


विश्वविद्यालय के इंजीनियरों ने बताया कि कई बार कार्यदायी संस्था के लोगों से मिट्टी हटाने को कहा गया था लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। मिट्टी व्यवस्थित नहीं करवाई गई तो चहारदीवारी का बाकी हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed