फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Make the university such that others also come to learn

Varanasi News: विश्वविद्यालय को ऐसा बनाएं कि दूसरे भी सीखने आएं

Mon, 10 Jul 2023 08:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
Make the university such that others also come to learn
कानपुर में शिक्षा मंथन में संपूर्णानंद संस्कृत विवि और विद्यापीठ ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालयों को देश-दुनिया में बेहतर होने के लिए काम करना होगा। अपने विश्वविद्यालय को ऐसा बनाएं कि दूसरे लोग सीखने आएं। कठोर परिश्रम और सत्यनिष्ठा के बिना वर्तमान में प्रतिष्ठा प्राप्त नहीं की जा सकती।
उन्होंने उक्त संदेश छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में दो दिवसीय मंथन के दौरान विश्वविद्यालयों को दिए। कुलाधिपति ने उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा की बेहतर गुणवत्ता और उसमें नए बदलाव को लेकर सुझाव दिए। नौ सत्रों में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ। दो दिवसीय शिक्षा मंथन कार्यक्रम में नैक,नई शिक्षा नीति और एनआईआरएफ रैंकिंग, प्रशासनिक सुधार एवं परीक्षा व्यवस्था में सुधार विषयों पर विशेषज्ञों ने विचार रखे।
विज्ञापन

आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. हरिप्रसाद अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के समापन में कुलाधिपति ने कहा कि सभी लोग एकजुट होकर शिक्षा संबंधित मूल्यांकन करते रहें। कुलसचिव राकेश कुमार, प्रो. रामपूजन पांडेय, परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र, प्रो. विधु द्विवेदी,डॉ. विद्याचन्द्रा, डॉ. विशाखा शुक्ला, डॉ. राजा शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article