फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   make reel at railway station you jailed Action taken under indian Act board issued this order

रेलवे स्टेशन पर बनाई रील तो जेल : रेलवे एक्ट के तहत की जाएगी कार्रवाई, बोर्ड ने जारी किया ये आदेश

Tue, 22 Oct 2024 01:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 22 Oct 2024 01:08 PM IST
सार

Varanasi News : रेल और पटरी किनारे सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने वालों पर अब एक्शन लिया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए आदेश भी जारी किया है।

विज्ञापन
make reel at railway station you jailed Action taken under indian Act board issued this order
अब रखी जाएगी नजर। - फोटो : istock

विस्तार

सोशल मीडिया पर लाइक पाने के चक्कर में रेलवे ट्रैक किनारे या फिर ट्रेन के सामने रील, वीडियो बनाने वालों के खिलाफ आरपीएफ कार्रवाई करेगी। अब कोई ऐसा करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की जाएगी। इस संबंध में रेलवे बोर्ड की ओर से आदेश जारी किया गया है। 

विज्ञापन


यूट्यूब के अलावा सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर रील, वीडियो शेयर कर लाइक, फॉलोवर और व्यूज बढ़ाने का प्रयास करते हैं। ऐसी स्थिति में वह रेल से खिलवाड़ करने से नहीं चूकते। रेलवे ने इस प्रकार की गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। 
विज्ञापन


बिना अनुमति रेलवे स्टेशन, परिसर और रेलवे ट्रैक किनारे, ट्रेन आदि में रील नहीं बनाई जा सकेगी। इसके लिए रेल अधिकारियों से बकायदा अनुमति लेनी होगी, निश्चित स्थान तय करके बताएंगे, जहां रील्स बनानी होगी। बिना अनुमति यदि कोई ऐसा करते हुए पकड़ा जाता तो उसके खिलाफ रेलवे एक्ट समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका उद्देश्य यात्रियों को परेशानी से बचाना और सुरक्षा देना है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बिना अनुमति रील्स बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। आरपीएफ को इसकी निगरानी कर रही है।

शूटिंग आदि के लिए लेनी पड़ती है अनुमति : रेलवे स्टेशन, ट्रेन आदि के दृश्य आमतौर पर फिल्मों में होते हैं। बनारस स्टेशन पर फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। शूटिंग के लिए बकायदा अनुमति और निश्चित किराया भी जमा कराया जाता है। 

2.224 किमी डबल ट्रैक का हुआ स्पीड ट्रायल
प्रयागराज-वाराणसी रेलखंड के प्रयागराज जंक्शन-प्रयागराज रामबाग 2.224 किमी दोहरीकरण, विद्युतीकृत डबल ट्रैक का सोमवार को रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर परिमंडल प्रणजीव सक्सेना ने निरीक्षण किया। स्पीड ट्रायल के बाद उन्होंने प्रयागराज जंक्शन–प्रयागराज रामबाग ब्लॉक सेक्शन और निरंजन ब्रिज का निरीक्षण किया। 

फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 28 अक्तूबर से चलेगी
त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 04607/04608 जम्मूतवी-हाव़ड़ा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 28 अक्तूबर से छह नवंबर के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 04608 जम्मू से रात 8.20 बजे खुलेगी और दूसरे दिन रात 10.40 बजे कैंट होकर तीसरे दिन दोपहर 1.20 बजे हावड़ा पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed