फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Make arrangements for fire protection in your building

Varanasi News: अपने भवन में आग से बचाव का जरूर करें इंतजाम

Mon, 26 Dec 2022 08:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Make arrangements for fire protection in your building
वाराणसी। डीआईजी फायर जुगुल किशोर ने रविवार को उद्यमियों, बिल्डरों और चिकित्सकों के साथ अग्नि सुरक्षा बारे में बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भवन में आग सुरक्षा बचाव के इंतजाम जरूर रखें। उपकरणों को हर 15 से 20 दिन पर चेक करते रहे। आवासीय परिसर में अधिक से लोगों को अग्नि सुरक्षा के संबंध में जागरूक करें। इसके पूर्व उन्होंने चेतगंज स्थित मुख्य अग्निशन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

लहुराबीर स्थित आईएमए भवन में बैठक के दौरान डीआईजी फायर ने उद्यमियों, बिल्डरों और चिकित्सकों आदि के सवालों का जवाब भी दिया। उन्हें अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र के संबंध में भी जानकारी दी। अग्निशमन केंद्र चेतगंज के निरीक्षण में कर्मियों को अग्निशमन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान फायर स्टेशन के कंट्रोल रूम में अभिलेखों को देखा। उन्होंने मेस, बैरक, परिसर की साफ-सफाई को निर्देशित किया। वहीं, पूर्व में अग्निकांड की सूचना देने वाले कॉलर से बातचीत की। पुलिस लाइन स्थित आरटीसी के 320 प्रशिक्षुओं को अग्नि सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत, अग्निशमन अधिकारी चेतगंज रामलखन चौहान, अग्निशमन अधिकारी भेलूपुर इंद्रजीत वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed