फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Makar Sankranti rare coincidence, see what

मकर संक्रांति पर दुर्लभ संयोग, जानें क्या

Wed, 11 Jan 2017 12:32 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
टीम डिजिटल, वाराणसी Updated Wed, 11 Jan 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti rare coincidence, see what
गंगा
 इस बार मकर संक्रांति दुर्लभ संयोग लेकर आएगी। शनिवार के दिन खिचड़ी का पर्व स्नान, दान और परंपरा के लिहाज से शुभाशुभ स्थिति उत्पन्न करेगा। शनिवार को खिचड़ी पर्व पर मणिकांचन योग बन रहा है। 14 जनवरी को मध्याह्न काल में 1.51 बजे भगवान भाष्कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन


इसी के साथ सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे और शुभ घड़ी आरंभ हो जाएगी। मकर संक्रांति पर पुण्यकाल 16 घंटे पहले ही आरंभ हो जाएगा। अयन संक्रांति के नाम से जानी जाने वाली मकर संक्रांति पर गंगा तट पर स्नान, दान का मेला लगेगा। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु डुबकी लगाने पहुंचेंगे।
विज्ञापन


संत, श्रद्धालु अभी से जुटने लगे हैं। उत्तरवाहिनी गंगा तट पर स्नान पर्व को देखते हुए नगर निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रमुख स्नान घाटों दशाश्वमेध घाट, प्रयाग घाट, शीतला घाट, अस्सी घाट, गायघाट, राजघाट, प्रह्लाद घाट समेत 11 घाटों पर बैरीकेडिंग कराई जाएगी, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु गहरे पानी में न जाने पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महावीर पंचांग के संपादक डॉ. रामेश्वर नाथ ओझा बताते हैं कि इस बार 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर पूरे दिन पुण्यकाल रहेगा। 40 घटी पूर्व यानी 16 घंटे पहले से ही स्नान आरंभ हो जाएगा। मकर संक्रांति पर तिल, गुड़, लावा, चूड़ा, पट्टी के अलावा खिचड़ी और वस्त्र का दान कर श्रद्धालु पुण्य बटोरेंगे।  



मकर संक्रांति पर खरमास उतरने के साथ ही बैंडबाजा, शहनाइयां गूंजने लगेंगी। विवाह मंडप सजने लगेंगे।शुभ मुहूर्त का इंतजार करने वाले परिवारों में खुशी का माहौल छा जाएगा। शुभ लग्नों की शुरुआत वैसे तो 15 जनवरी से ही शुरू हो जाएगी लेकिन उस दिन कुछ देर के लिए मृत्युवाण योग है।

ऐसे में इस लग्न से ज्योतिषियों ने परहेज की सलाह दी है। इसके अलावा 18, 20, 21, 22, 23, 24, 25 जनवरी के बाद पहली फरवरी को भी शुभ लग्न है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed