फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Major Upadhyay fight from Ballia, says Congress and NCP make saffron terrorism word

‘कांग्रेस नेताओं के इशारे पर मालेगांव धमाके के आरोपियों को दी गईं यातनाएं’

Sun, 28 Apr 2019 03:43 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: देव कश्यप Updated Sun, 28 Apr 2019 03:43 AM IST
विज्ञापन
Major Upadhyay fight from Ballia, says Congress and NCP make saffron terrorism word
Major Ramesh Upadhyay - फोटो : facebook

बलिया से लोकसभा चुनाव लड़ रहे मेजर (सेवानिवृत्त) रमेश चंद्र उपाध्याय ने कांग्रेस नेताओं के इशारे पर 2008 मालेगांव धमाके के आरोपियों को यातनाएं देने का आरोप लगाया है। धमाके के आरोपियों में से एक मेजर उपाध्याय ने दावा किया कि ‘भगवा आतंकवाद’ शब्द कांग्रेस और एनसीपी ने मिलकर गढ़ा था।   

विज्ञापन


अखिल भारत हिंदू महासभा के उम्मीदवार मेजर उपाध्याय ने शनिवार को कहा कि तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, अहमद पटेल, पी चिदंबरम, सुशील कुमार शिंदे और दिग्विजय सिंह के आदेश पर हम सभी को यातनाएं दी गईं। इसके कारण 12 में से 11 आरोपी ठीक से चल भी नहीं पाते। इतना ही नहीं, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को नग्न किया गया और महाराष्ट्र एटीएस के तत्कालीन चीफ हेमंत करकरे ने उन्हें बुरी तरह पीटा। इस कारण प्रज्ञा ठाकुर को व्हील चेयर का सहारा लेना पड़ता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब भी किसी पुलिसकर्मी की मौत होती है तो उन्हें शहीद का दर्जा नहीं दिया जाना चाहिए। शहीद का दर्जा केवल स्वतंत्रता सेनानी और सैनिकों को मिलना चाहिए। मेजर ने भाजपा को भी स्वार्थी पाटी बताया। इससे पहले, भाजपा की टिकट पर भोपाल से दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि आईपीएस अधिकारी हेमंत करकरे की मौत उन्हें प्रताड़ित करने और उनके श्राप के कारण हुई थी। हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान के लिए माफी मांग ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed