फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Major action in ND Tiwari murder case gangster property attached in Varanasi

Varanasi: एनडी तिवारी हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर की संपत्ति हुई कुर्क

Tue, 06 Dec 2022 10:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 06 Dec 2022 10:25 PM IST
सार

एनडी तिवारी की हत्या में राजन सिंह, अखरी निवासी देवेंद्र सिंह, रमाशंकर सिंह उर्फ रिंकू, भुवालपुर निवासी आयुष शर्मा, जंसा के कुंडरिया निवासी हेमंत सिंह को पुलिस ने पिछले साल आठ अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। गैंग लीडर राजन समेत पांच आरोपियों पर दो दिसंबर 2021 में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Major action in ND Tiwari murder case gangster property attached in Varanasi
आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहनिया-जिलाधिकारी एस राजलिंगम के आदेशानुसार उप जिलाधिकारी सदर ज्ञान प्रकाश यादव ने एसीपी बिदुष सक्सेना, प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी मोहनसराय शिवानंद सिसौदिया, नायब तहसीलदार कसवार राजा सूलखा वर्मा सहित राजस्व टीम को साथ लेकर अखरी निवासी एनडी तिवारी हत्याकांड मे अभियुक्त व गैंगस्टर एक्ट मे निरुद्व राजेन्द्र सिंह उर्फ राजन सिंह निवासी कुशहा, चुनार, मिर्जापुर का मोहनसराय के पास कनेरी स्थित बने भवन मे ट्रैक्टर एजेंसी था। जिसको मंगलवार को गैगस्टर अपराध से अर्जित संम्पत्ति के तहत मुनादी करवाकर 30 लाख रुपए की कीमत के मकान को कुर्क कराया गया।

विज्ञापन


वाराणसी के अखरी निवासी जमीन कारोबारी  एनडी तिवारी हत्याकांड में आरोपी राजेंद्र सिंह उर्फ राजन की शनिवार को औढ़े में दो करोड़ तीन लाख मूल्य की जमीन कुर्क की गई। जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम सदर, सीओ सदर ने फोर्स के संग जमीन को कुर्क कराते हुए बोर्ड लगवाया। गैंगस्टर एक्ट के तहत ग्रामीण पुलिस और जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की। अखरी निवासी एनडी तिवारी की कुरहुआ में पांच अप्रैल 2021 की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जमीन की रंजिश में मिर्जापुर के कुसहा निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ राजन के इशारे पर दो लाख इनामी बदमाश शूटर मनीष सिंह सोनू ने गोली मारी थी। सोनू को एसटीएफ ने 21 मार्च 2022 को मुठभेड़ में मार गिराया था।

विज्ञापन

 

एनडी तिवारी की हत्या में राजन सिंह, अखरी निवासी देवेंद्र सिंह, रमाशंकर सिंह उर्फ रिंकू, भुवालपुर निवासी आयुष शर्मा, जंसा के कुंडरिया निवासी हेमंत सिंह को पुलिस ने पिछले साल आठ अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। गैंग लीडर राजन समेत पांच आरोपियों पर दो दिसंबर 2021 में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ सदर विदुष सक्सेना के अनुसार अपराध से अर्जित 1.231 हेक्टेयर जमीन को कुर्क किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed