फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mairzapur daughter win title of mrs india universe

मिर्जापुर की बेटी को मिला 'साहसिक मिसेज इंडिया यूनिवर्स' का खिताब

Fri, 03 Nov 2017 04:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 03 Nov 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
mairzapur daughter win title of mrs india universe
अनीता बनीं मिसेस इंडिया यूनिवर्स - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मिर्जापुर शहर की बेटी अनीता सिंह को इस वर्ष का  'साहसिक मिसेज इंडिया यूनिवर्स' का खिताब मिला है।  वर्तमान में वो आईटी कंपनी टीसीएस में प्रबंधक हैं। उन्हें इस खिताब से 27 अक्तूबर को राजस्थान के  उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम में नवाजा गया।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त नौसैनिक प्रेमनाथ सिंह की सुपुत्री अनीता सिंह ने शहर के ही सेंट मैरिज से दसवीं और लायंस स्कूल से 12 वीं में टॉप करने के बाद नोएडा के जेएसएस एकेडमी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की और वर्तमान में आईटी कंपनी टीसीएस में प्रबंधक हैं।
विज्ञापन


शहर की देवपुरवा मुहल्ले में पली बढ़ी अनिता ने वर्ष 2007 में आईटी की कंपनी इन्फोसिस से अपने कैरियर की शुरुआत की। 2009 में बिहार निवासी  निवासी इंजीनियर अभिषेक सिंह से विवाह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों का एक बेटा है। अनीता इस भागमभाग भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिये पश्चिम की जुम्बा पद्यति की सफल ट्रेनर का भी दायित्व निभाने का काम करती हैं। 

मिसेस इंडिया यूनिवर्स एनसीआर का खिताब भी मिला

mairzapur daughter win title of mrs india universe
मिर्जापुर शहर की बेटी अनीता सिंह - फोटो : अमर उजाला
देश की सबसे बड़ी जुम्बा प्रतियोगिता 2017 में अहम जिम्मेदारी को भी सफलतापूर्वक निभाने के साथ इसके प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। महिलाओं को आगे आकर अपने अधिकार और कार्यकुशलता की हिमायती अनीता ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गुरुग्राम में अक्टूबर में आयोजित मिसेस इंडिया यूनिवर्स एनसीआर का खिताब जीता।

इसके बाद 27 अक्टूबर को राजस्थान के उदयपुर में आयोजित साहसिक मिसेस इंडिया यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया । समाज मे महिलाओं के स्वास्थ्य, जागरूकता और फिटनेस पर कार्य करने वाली देश भर  के तमाम राज्यों के साथ ही यूके, सिंगापुर और हांगकांग की कुल 42 प्रतियोगी प्रतियोगिता में शामिल रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed