फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahila Morcha BJP State President geeta shakya on akhilesh yadav for not attend last journey of kalyan singh in varanasi

वाराणसी: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बोलीं- सफल नहीं होगी सपा, अखिलेश ने चुना तुष्टीकरण का रास्ता, भाजपा को जिताएंगी महिलाएं

Thu, 26 Aug 2021 01:22 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 26 Aug 2021 01:22 AM IST
सार

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने पीएम और सीएम के काम की सराहना की। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने उठाए कदमों के बारे में बताया।

विज्ञापन
Mahila Morcha BJP State President geeta shakya on akhilesh yadav for not attend last journey of kalyan singh in varanasi
वाराणसी में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा सांसद और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने वाराणसी में बुधवार को पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मौत के बाद अंतिम यात्रा में सभी जाति-धर्म के लोग शामिल हुए, लेकिन इससे दूरी बनाकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तुष्टीकरण का जो मार्ग चुना है, उसमें वह सफल नहीं होंगे। आने वाले चुनाव में महिलाएं सूत्रधार बनेंगी। 

विज्ञापन


रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर गीता शाक्य का पदाधिकारियों ने शंख बजाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगल योजना से लड़कियों के भविष्य को सुरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें बैंकों से जोड़ा गया। नए स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं।
विज्ञापन


काशी में 2017 से लेकर अब तक विकास के कई कार्य हुए। उन्होंने संगठन स्तर पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को महिलाओं के बीच जाकर संवाद स्थापित करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीएम को दी श्रद्धांजलि 
बैठक के अंत में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत एवं बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया, संचालन महामंत्री अपराजिता सोनकर, बबीता तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष विनिता सिंह ने किया। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष ने बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर वहां बाबादरबार में मत्था टेका।

उधर, बैठक से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भी महिला मोर्चा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जिला पंचायत चुनाव में पार्टी ने महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए टिकट दिया जिसका परिणाम था कि बड़ी संख्या में महिलाओं ने पंचायत चुनावों में जीत दर्ज की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed