फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mahendra nath pandey said ram mandir will be built in a legitimate manner

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने राम मंदिर निर्माण पर दिया बड़ा बयान

Sun, 12 Nov 2017 07:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 12 Nov 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
mahendra nath pandey said ram mandir will be built in a legitimate manner
महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : file photo
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय वाराणसी में कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत होगी। सैफई में बन रहे कृष्ण मंदिर और अयोध्या के राम मंदिर के सवाल पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में विधिसम्मत तरीके से राम मंदिर का निर्माण होगा।
विज्ञापन

 

प्रदेश अध्यक्ष ने काशी के विकास के सवाल पर कहा कि जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी सरकार आई है, काशी का निरंतर विकास हो रहा है। सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में विकास ठप पड़ गया था।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि काशी में भाजपा का मेयर होगा तो यहां की जनता के सपने पूरे होंगे। निकाय चुनाव में टिकट वितरण में गड़बड़ी की शिकायतों के सवाल पर कहा कि ‘सबका साथ सबका विकास’ की तर्ज पर टिकट दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई है। सम्मेलन में शामिल होने से पहले उन्होंने पहड़िया की पार्षद प्रत्याशी वंदना सिंह के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।

 

इसके बाद वे नरिया स्थित रामनाथ शोध संस्थान में आयोजित विद्वत सम्मेलन में भी शामिल हुए। कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद उन्होंने भारत माता मंदिर के सामने पार्टी की महापौर प्रत्याशी मृदुला जायसवाल के कार्यालय का उद्घाटन किया। 

प्रत्याशियों की फिजा बनाने आएंगे योगी और शाह 

mahendra nath pandey said ram mandir will be built in a legitimate manner
अमित शाह - फोटो : File Photo
निकाय चुनाव में पार्टी की की फिजा बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी काशी आएंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक योगी 17 नवंबर को और अमित शाह 19 नवंबर को यहां आ सकते हैं। प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के नाते पार्टी का फोकस वाराणसी पर है।

यही कारण है कि यहां चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश से 18 मंत्री लगाए गए हैं। नगर निगम के साथ ही इन्हें नगर पालिका रामनगर और नगर पंचायत गंगापुर की अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें कुछ मंत्रियों ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है।

 

बाकी मंत्रियों के भी अपने-अपने क्षेत्र में एक-दो दिन में सक्रिय हो जाने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मंत्रियों को निर्देश दिया गया है कि वे जगह-जगह सभाओं, बैठकों और जनंसपर्कों के माध्यम से केंद्र की मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाएं। साथ ही, पार्टीजनों से फीडबैक लेते रहें।

रणनीतिक मंत्रणा कर चुनाव अभियान को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जाए। इस बीच, सीएम योगी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के आगमन के संकेतों के बाद स्थानीय स्तर पर पार्टीजनों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उधर, सोशल मीडिया पर भी पार्टी की टीम को पूरी सक्रियता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed