फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mahendra nath pandey look like parshuram in poster

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पोस्टर में दर्शाया ‘परशुराम’, लोग कह रहे जातिगत वर्चस्व वर्चस्व की लड़ाई

Mon, 04 Sep 2017 02:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 04 Sep 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
mahendra nath pandey look like parshuram in poster
सोशल मीडिया पर वायरल, शहर के कचहरी और अस्सी सहित कई अन्य स्थानों पर चस्पा - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में रविवार को कचहरी और अस्सी सहित अन्य इलाकों में चस्पा पोस्टर अचानक सुर्खियों में छा गया। पोस्टर में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को ‘परशुराम’ के तौर पर दर्शाया गया है। इस पोस्टर के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही चर्चाओं का दौर और तेज हो गया।
विज्ञापन


पार्टी के जिम्मेदारों ने हालांकि इस पूरे मामले से किनारा कर लिया है। वहीं, राजनीतिक हलके में जातिगत वर्चस्व की लड़ाई से जोड़कर इसके निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो अस्सी इलाके के एक भाजपा नेता के बेटे ने ये पोस्टर चस्पा कराए हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए इस पोस्टर पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी आईं। पोस्टर में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की तस्वीर के साथ उनके एक हाथ में धनुष और दूसरे हाथ में कमल का फूल दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जय परशुराम के उद्घोष के साथ ही नई ताजपोशी के लिए ब्राह्मण समाज की ओर से ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं ज्ञापित की गई हैं। साथ ही इस पर यह भी लिखा है ‘अब होगा विरोधियों का संहार।’ इस बारे में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि उन्हें ऐसे किसी पोस्टर के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

पार्टी की ओर से इस प्रकार का कोई पोस्टर शहर में नहीं चस्पा कराया गया है। इस बारे में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पांडेय से संपर्क का प्रयास किया गया लेकिन उनका मोबाइल बंद  था।

उनके मीडिया प्रभारी श्रीनिकेतन मिश्र का कहना था कि उन्हें इस प्रकार का पोस्टर चस्पा कराए जाने की सूचना मिली है लेकिन इसे किसने चस्पा कराया है, इसकी जानकारी नहीं है।

गौरतलब है कि जब उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे तब भी इसी तरह का एक पोस्टर वायरल किया गया था। उस पोस्टर में प्रदेश अध्यक्ष को भगवान श्रीकृष्ण के अवतार के रूप में दिखाया गया था।

छह को बनारस आएंगे प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पांडेय

mahendra nath pandey look like parshuram in poster
महेंद्र नाथ पांडे - फोटो : SELF

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर लखनऊ में कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय छह सितंबर को बनारस आएंगे। यहां बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. पांडेय के प्रथम काशी आगमन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जगह जगह स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। पार्टी स्तर पर इसकी तैयारियां चल रही हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक कुमार राय ने नई दिल्ली जाकर प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की और उन्हें पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed