फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahendra nath pandey in cyber yodha function in mirzapur for loksabha election 2019

साइबर योद्धा सम्मेलन में बोले महेंद्रनाथ पांडेय- दुष्प्रचार करने वाले विरोधियों को दें जवाब

Mon, 08 Apr 2019 08:19 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 08 Apr 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
Mahendra nath pandey in cyber yodha function in mirzapur for loksabha election 2019
महेंद्रनाथ पांडेय और अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद महेंद्रनाथ पांडेय विजय संकल्प साइबर योद्धा सम्मेलन में शामिल हुए। महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा देश में फिलहाल नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है। चाहे देश हो या विदेश, हर जगह पीएम मोदी ने भारत का परचम लहराया है। 

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय सोमवार को महंत शिवाला स्थित एक रिसॉर्ट में भाजपा के आईटी सेल के विजय संकल्प साइबर योद्धा सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया से आज हर वर्ग जुड़ा है। पीएम मोदी इसलिए निरंतर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं।
विज्ञापन


महेंद्रनाथ पांडेय ने साइबर एक्सपर्ट से कहा कि वे पार्टी की कल्याणकारी योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाएं। साथ ही जो विरोधी दुष्प्रचार कर रहे हैं, उनका जवाब भी दें। इस दौरान महेंद्रनाथ पांडेय ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में पीएम आवास योजना को गरीबों तक नहीं पहुंचने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन वर्ष के कार्यकाल में केंद्र सरकार मात्र 68 हजार पीएम आवास ही प्रदेश में बनवा सकी। लेकिन सीएम योगी ने मात्र दो वर्ष में ही 18 लाख पीएम आवास बनवा दिए। मायावती पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब वह भी सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई हैं। 

Mahendra nath pandey in cyber yodha function in mirzapur for loksabha election 2019
अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री और मिर्जापुर से प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने कहा कि वह जिले का पूरी तौर पर विकास करना चाहती हैं। काशी प्रांत के अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने साइबर योद्धाओं से कहा कि वे अपने फोन में साइबर योद्धा एप डाउनलोड कर पार्टी से सीधे तौर पर जुड़ जाएं और पार्टी की गतिविधियों से स्वयं वाकिफ हों और दूसरों को भी अवगत कराएं। सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह और संचालन आशुकांत चुनाहे ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed