{"_id":"5c90de3abdec2213f52b77e5","slug":"mahendra-nath-pandey-daughter-in-law-join-congress-before-loiksabha-election-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महेंद्र नाथ पांडेय के भाई की बहू होंगी कांग्रेस में शामिल, बोलीं- प्रियंका के साथ मिल कर करना है काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्र नाथ पांडेय के भाई की बहू होंगी कांग्रेस में शामिल, बोलीं- प्रियंका के साथ मिल कर करना है काम
Tue, 19 Mar 2019 05:49 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी/चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी/चंदौली
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 19 Mar 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के साथ अमृता पांडेय(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली के सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के बड़े भाई जितेंद्र पांडेय की बहू अमृता पांडेय बृहस्पतिवार को कांग्रेस की सदस्यता लेंगी। बता दें कि डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के भाई जितेंद्र पांडेय का परिवार उनसे अलग वाराणसी के सामने घाट पर रहता है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के बड़े भाई जितेंद्रनाथ पांडेय की पुत्रवधु अमृता पांडेय कांग्रेस में शामिल होने जा रही हैं। जितेंद्र पांडेय की बहू अमृता पांडेय सरोजा पैलेस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संवाद के दौरान पार्टी में विधिवत शामिल होंगी। हालांकि जितेंद्र पांडेय सामने घाट स्थित कॉलोनी में रहते हैं और डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय से अलग हैं।
विज्ञापन
इनके अलावा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी आनंद सिंह, स्वास्ति तिवारी, जयराम पांडेय, संजू बाला, विनिता शर्मा, काजल वर्मा और आम आदमी पार्टी से जुड़े पदाधिकारी भी कांग्रेस में शामिल होंगे।
विज्ञापन
अमृता पांडेय ने कहा कि कांग्रेस से उनका पुराना जुड़ाव है। मेरा मायका कांग्रेसी रहा है। इसलिए वह कांग्रेस के साथ जा रही हैं। भाजपा ने ब्राह्मणों के साथ समाज के सभी वर्ग के लोगों को ठगने का काम किया है। चुनाव लड़ने के सवाल पर बताया कि यह कांग्रेस पार्टी तय करेगी। फिलहाल मेरा उद्देश्य प्रियंका गांधी के साथ मिल कर काम करने का है।