{"_id":"68e4e314ddcd3afcc50aa733","slug":"mahatma-gandhi-kashi-vidyapith-students-protest-against-invitation-to-convocation-ceremony-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ: दीक्षांत समारोह का आमंत्रण पत्र न मिलने से नाराज विद्यार्थियों ने किया हंगामा, ये है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ: दीक्षांत समारोह का आमंत्रण पत्र न मिलने से नाराज विद्यार्थियों ने किया हंगामा, ये है मामला
Tue, 07 Oct 2025 03:23 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 07 Oct 2025 03:23 PM IST
सार
Varanasi News: काशी विद्यापीठ में 47वें दीक्षांत समारोह में आमंत्रण को लेकर मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में जमकर हंगामा हुआ। छात्र- छात्राओं ने अधिकारियों और सरक्षाकर्मियों के सामने जबरन गेट के अंदर घुस गए।
विज्ञापन
हंगामा करते काशी विद्यापीठ के छात्र- छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बुधवार को होने वाले दीक्षांत समारोह में टॉप 10 की सूची में शामिल विद्यार्थियों ने मंगलवार को प्रशासनिक भवन में हंगामा कर दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दीक्षांत समारोह का आमंत्रण पत्र न मिलने से नाराज विद्यार्थियों ने पक्षपात करने का आरोप लगाया। प्रशासनिक भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान छात्र जबरन गेट से अंदर घुस गए और अधिकारियों के सामने ही प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए पदक, उपाधि पाने वाले विद्यार्थियों को मंगलवार को परिधान वितरित किया जा रहा था। इधर, विश्वविद्यालय की ओर से मेधावियों को आमंत्रण पत्र दिया जा रहा था। टॉप 10 में जिन विद्यार्थियों के नाम थे, उनमें सभी को आमंत्रण नहीं मिल सका। इससे छात्र नाराज हो गए और प्रशासनिक भवन के बाहर प्रदर्शन करने लगे। बाद में अंदर सभागार में घुस गए जहां प्रेसवार्ता होनी थी। यहां उन्होंने हंगामा किया।
विज्ञापन
छात्रों का कहना था कि टॉप 10 की सूची में शामिल छात्र-छात्राओं को कार्ड न देकर विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा है। इस दौरान कुलानुशासक प्रो. केके सिंह छात्रों को समझाते रहे लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थे। करीब एक घंटे तक यह हंगामा चला। बाद में सभी कार्ड दिए जाने के आश्वासन पर छात्र माने।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. एके त्यागी ने बताया कि समारोह में 1100 लोगों को बुलाया जाना है, कार्ड 1400 छपवाए गए हैं। इसलिए टॉप 10 में जो विद्यार्थी हैं, सभी को कार्ड मिल जाएगा। उधर, छात्रों ने कार्ड न मिलने पर बुधवार को समारोह स्थल पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।