नई समय सारिणी जारीः महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की परीक्षाएं 21 अगस्त से, तीन पालियों में होगी परीक्षा
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षाएं बाढ़ के कारण स्थगित हो गईं थीं। स्थिति सामान्य होने पर बुधवार को परीक्षाओं को लेकर नई समय सारिणी जारी कर दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षाएं अब नई समय सारिणी के अनुसार आयोजित कराई जाएंगी। बाढ़ के कारण विश्वविद्यालय की स्थगित परीक्षाओं को अब नई समय सारिणी के अनुसार 21 अगस्त से चार सितंबर तक कराया जाएगा। बुधवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने नई समय सारिणी को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षाओं को तीन पालियों में 21 अगस्त से कराया जाएगा।
विश्वविद्यालय से संबद्ध कई महाविद्यालयों के बाढ़ की चपेट में आने के कारण परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। पहली पाली की परीक्षा 8 से 9:30, दूसरी पाली 12 से 1:30 और तीसरी पाली की परीक्षा 3 से 4:30 बजे तक आयोजित होगी। कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजेशन और मास्क के साथ ही छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।
एमबीबीएस की परीक्षा 21 अगस्त को
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध मेडिकल कॉलेजों की एमबीबीएस द्वितीय के 2018-19 बैच की 20 अगस्त की परीक्षा मुहर्रम के कारण 21 अगस्त को आयोजित कराई जाएंगी। परीक्षा प्रात: 8 से 11 बजे तक होगी।
एलएलबी की ऑनलाइन मौखिक परीक्षा 20 अगस्त से
काशी विद्यापीठ के एलएलबी छठवें सेमेस्टर की मौखिक परीक्षाएं ऑनलाइन कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय की ओर से 20 और 21 अगस्त को परीक्षा का आयोजन गूगल मीट पर कराया जाएगा। सभी विद्यार्थियों को दोनों प्रश्नपत्रों का प्रोजेक्टवर्क 17 अगस्त तक विभाग में जमा करना होगा। जिनका प्रोजेक्ट वर्क जमा नहीं होगा उनकी ऑनलाइन मौखिक परीक्षा संभव नहीं हो सकेगी। छात्र अधिक जानकारी के लिए विभाग में संपर्क कर सकते हैं।
पीएचडी कॉमर्स की शोध कोर्स वर्क की कक्षाएं 25 अगस्त से
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पीएचडी कामर्स की शोध कोर्स वर्क की कक्षाएं 25 अगस्त से आरंभ होंगी। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी की अध्यक्षता में इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया है। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं को अवकाश छोड़कर शेष दिनों में उपस्थित होना अनिवार्य है।