{"_id":"65c375c1df7594dd2d0e62c5","slug":"mahatma-gandhi-kashi-vidyapeeth-research-examination-result-not-released-even-after-five-months-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MGKVP: काशी विद्यापीठ में पांच महीने पहले हुई थी शोध परीक्षा, अब तक नहीं आया रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MGKVP: काशी विद्यापीठ में पांच महीने पहले हुई थी शोध परीक्षा, अब तक नहीं आया रिजल्ट
Wed, 07 Feb 2024 05:52 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 07 Feb 2024 05:52 PM IST
सार
काशी विद्यापीठ में पांच महीने पहले 17 सितंबर को चार केंद्रों पर 2665 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, लेकिन अभी तक परिणाम नहीं जारी हुआ है। परीक्षा देने के बाद से अभी अभ्यर्थी परिणाम का इंतजार कर रहे थे। जिसके बाद विषयवार आंसर-की जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शोध में दाखिला लेने वालों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। विश्वविद्यालय की ओर से 17 सितंबर को चार केंद्रों पर 2665 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। पांच माह बीतने के बाद भी परीक्षा का परिणाम नहीं आया। फिलहाल विद्यापीठ प्रशासन की ओर से विषयवार आंसर-की जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की ओर से केमिस्ट्री, फिलॉसफी, मास कम्युनिकेशन, सोशियोलॉजी, जियोग्राफी, म्यूजिक, प्राचीन इतिहास, जूलॉजी समेत अन्य विषयों में शोध में दाखिले के लिए कराई गई प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 4306 अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा था। 17 सितंबर को हुई परीक्षा में 1641 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देने के बाद से अभी अभ्यर्थी परिणाम का इंतजार कर रहे थे। पिछले दिनों छात्रों ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द परिणाम जारी करने की मांग की थी।
विज्ञापन
कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि शोध प्रवेश परीक्षा की विषयवार आंसर-की विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इस पर अगर किसी अभ्यर्थी को आपत्ति है तो वह आठ फरवरी तक अपनी आपत्ति विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार के ईमेल आईडी पर दे सकता है। इसके बाद किसी तरह की आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन