फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahatma Gandhi Kashi Vidyapeeth 8000 seats but only 13000 have registered in varanasi

MGKVP: काशी विद्यापीठ में 8000 सीटें, अब तक 13000 ने ही कराया पंजीकरण; इन कॉलेजों का का भी कुछ ऐसा ही हाल

Wed, 26 Jun 2024 06:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 26 Jun 2024 06:02 PM IST
सार

काशी विद्यापीठ और कॉलेजों को छात्र-छात्राओं का इंतजार है। विद्यापीठ की 8000 सीटों के लिए अब तक महज 13000 पंजीकरण हुए हैं। वहीं हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में 8500 पंजीकरण हुए हैं। ऐसे में अब आवेदन तिथि बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Mahatma Gandhi Kashi Vidyapeeth 8000 seats but only 13000 have registered in varanasi
काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और इससे संबद्ध महाविद्यालयों में यूजी-पीजी के रेगुलर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की रफ्तार बेहद धीमी है। मुख्य कैंपस की लगभग 8000 सीटों के लिए अब तक महज 13000 आवेदन आए हैं। इनमें भी शुल्क भुगतान महज 9000 अभ्यर्थियों ने किया। जिले के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थान हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज और यूपी कॉलेज का हाल भी कुछ ऐसा ही है।

विज्ञापन


महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से आसपास के जिलों के 340 महाविद्यालय संबद्ध हैं। इनमें लगभग 3.20 लाख छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। मुख्य कैंपस से लेकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों तक सत्र 2024-25 में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन यूजी-पीजी के नियमित पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए छात्र-छात्राओं का रुझान कम देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


एक बार तिथि बढ़ाने के बाद भी काशी विद्यापीठ में जहां अब तक 13 हजार ही पंजीकरण हुए हैं, वहीं यूपी कॉलेज में 9000 और हरिश्चंद्र में 8500 पंजीकरण ही हुए हैं। विवि और दोनों कॉलेज आवेदन की अंतिम तिथि एक बार बढ़ा चुके हैं। आवेदन की गति को देखते हुए आवेदन तिथि एक बार फिर बढ़ाने पर विचार चल रहा है। हालांकि विश्वविद्यालय ने अभी इस पर मुहर नहीं लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ की कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने कहा कि आवेदन की मौजूदा हालात को देखते हुए प्रतीत हो रहा है कि जितने आवेदन आने थे, उतने आ गए। तिथि बढ़ाने पर सत्र विलंबित होगा। हालांकि इस पर एक बार कुलपति के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। अंतिम फैसला वही करेंगे।

हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रजनीश कुंवर ने कहा कि इस बार पिछले साल के मुकाबले आधे आवेदन आए हैं। अभी 30 जून तक अंतिम तिथि है। उसके बाद डेट बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। नियमित पाठ्यक्रमों में प्रवेश की धीमी गति अन्य कॉलेजों में भी है।

यूपी कॉलेज में 8 जुलाई से प्रवेश परीक्षा

उदय प्रताप कॉलेज ने यूजी-पीजी के लिए आवेदन की तिथि एक बार तिथि बढ़ाने के बाद अब प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। बीए, बीएससी, बीकॉम और एमए, एमएससी, एमकॉम में प्रवेश के लिए आठ से 12 जुलाई तक प्रवेश परीक्षाएं कराई जाएंगी। 

एक जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड होंगे और आठ जुलाई को सुबह 8 से 10 बजे तक बीए और शाम की पाली में 3 से 5 बजे तक एमएससी भौतिक एवं वनस्पति विज्ञान की प्रवेश परीक्षा होगी। 

नौ को सुबह की पाली में 8 से 10 बजे तक बीएससी गणित और शाम की पाली में 3 से 5 बजे तक एमएससी जंतु विज्ञान, गणित और एमए की प्रवेश परीक्षा होगी। 10 को सुबह 8 से 10 बजे तक बीकॉम और शाम 3 से 5 बजे तक एमएससी रसायन विज्ञान एवं एमकॉम की प्रवेश परीक्षा होगी। 

11 को सुबह 8 से 10 बजे तक बीएसएसी जीव विज्ञान और शाम की पाली में 3 से 5 बजे तक एमएससी कृषि और 12 जुलाई को सुबह 8 से 10 बजे तक बीएससी कृषि (ऑनर्स) की प्रवेश परीक्षा होगी। 

प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस बार आवेदन पिछली बार के मुकाबले काफी कम आए। लेकिन, अब प्रवेश परीक्षा कराकर सत्र शुरू कराया जाएगा। अभ्यर्थी एक जुलाई को दोपहर 2 बजे के बाद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed