फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahashivratri 2025 Acharyas of Akharas and Naga Sadhus will visit Kashi Vishwanath from 6 to 9 in morning

महाशिवरात्रि 2025: विश्वनाथ धाम में सुबह छह से नौ बजे तक अखाड़ों के आचार्य, नागा साधु करेंगे दर्शन

Tue, 25 Feb 2025 10:36 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 25 Feb 2025 10:36 AM IST
सार

Mahashivratri 2025 : काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह छह से नौ बजे तक अखाड़ों के आचार्य, नागा साधु दर्शन करेंगे। इन सभी को गेट नंबर चार से दर्शन कराया जाना है।

विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Acharyas of Akharas and Naga Sadhus will visit Kashi Vishwanath from 6 to 9 in morning
काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि (26 फरवरी) पर सुबह छह से नौ बजे तक अखाड़ों के आचार्य, साधु-संत और नागा साधुओं को श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन कराए जाएंगे। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि इन सभी को गेट नंबर चार से दर्शन कराया जाना है। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और डीएम एस राजलिंगम ने सोमवार को गोदौलिया क्षेत्र का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


इसी दौरान मृत्युंजय मठ भी गए और वहां पंचनामदस जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि से मिलकर विचार-विमर्श किया। साथ ही महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने जाने वाले अखाड़ों के साधु-संन्यासियों के संबंध में चर्चा की। इसके बाद अखाड़ों के लोगों के दर्शन का समय तय किया गया। इस दौरान आचार्य महामंडलेश्वर ने खुद की लिखी पुस्तक ‘’एटरनल इकोज’’ सभी अधिकारियों को भेंट की।

विज्ञापन

सुगम दर्शन की व्यवस्था बनाने के निर्देश

मंडलायुक्त ने एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा और मंदिर के सीईओ विश्वभूषण को अखाड़ों के साथ ही श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन की व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अखाड़ों के साधु-संतों, श्रद्धालुओं को मंदिर दर्शन के लिए तय मार्गों और गलियों से ले जाने के लिए कहा। पुलिस आयुक्त ने एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय को यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने हेतु सभी संभव प्रयास करने के निर्देश दिए।

अस्पतालों में अलर्ट, शिवमंदिरों के पास खड़ी रहेंगी एंबुलेंस

महाशिवरात्रि पर काशी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने की संभावनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। मारवाड़ी अस्पताल, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा सहित अन्य अस्पतालों की इमरजेंसी में डॉक्टरों की टीम को अलर्ट किया गया है। साथ ही यहां किसी भी तरह की आपात स्थिति में जांच, इलाज की मुकम्मल व्यवस्था रखने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रेलवे स्टेशन, चितरंजन पार्क, घाट, काशी विश्वनाथ धाम समेत जिन जगहों पर हेल्थ बूथ बनाए गए हैं। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि हेल्थ बूथ पर डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ की टीम की तैनाती करने के साथ ही विश्वनाथ धाम, मार्कंडेय महादेव सहित अन्य प्रमुख शिव मंदिरों के पास एंबुलेंस मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed