फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahashivratri 2024 Sugam Darshan will remain closed on in Kashi Vishwanath Dham

Mahashivratri 2024: काशी विश्वनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर बंद रहेंगे सुगम दर्शन, सभी तरह के टिकट पर रहेगी रोक

Sat, 02 Mar 2024 08:58 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 02 Mar 2024 08:58 AM IST
सार

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर काशी आने वाला कोई भी भक्त खास नहीं होगा। बाबा विश्वनाथ धाम में मंगला आरती के बाद महादेव अनवरत दर्शन देंगे। भोग, शृंगार, सप्तर्षि आरती रात में शयन के साथ होंगी। इस दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन की व्यवस्था पूरी तरह से बंद रहेगी। 

विज्ञापन
Mahashivratri 2024 Sugam Darshan will remain closed on in Kashi Vishwanath Dham
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवाधिदेव महादेव के विवाह उत्सव में शामिल होने वाले भक्तों में कोई खास नहीं होगा। महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन की व्यवस्था पूरी तरह से बंद रहेगी। मंगला आरती के अलावा सुगम दर्शन और सभी तरह की आरती के टिकट पर रोक लगा दी गई है। मंगला आरती के बाद महादेव अनवरत दर्शन देंगे।

विज्ञापन


इसके साथ ही भोग, शृंगार और सप्तर्षि आरती एक साथ शयन आरती के साथ होगी। पूरी रात महादेव का जागरण कराया जाएगा। शिवरात्रि की रात भर थोड़ी-थोड़ी देर तक होने वाली आरतियों के क्रम की वजह से मंगला आरती भी नहीं होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें; Mahashivratri 2024: काशी में इस बार खास होगी शिव बरात, 10 फीट के शेर, 14 फीट के नंदी पर विराजेंगे बाबा और गौरा
विज्ञापन
विज्ञापन


महाशिवरात्रि की व्यवस्था पर मंथन के लिए शुक्रवार को मंदिर के पिनाक भवन में मंदिर प्रशासन और पुलिस अफसरों के साथ बैठक हुई। इसमें आगमन और निकास के लिए जिगजैग बैरिकेडिंग की जाएगी। ऐसी व्यवस्था होगी कि भक्त आधे घंटे के भीतर दर्शन कर लौट आएंगे। शिवभक्तों की सहूलियत के लिए मंदिर न्यास के 200 अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही वॉलेंटियर भी लगाए जाएंगे। मंदिर प्रशासन की ओर से वीवीआईपी भक्तों से भी अपील की जाएगी कि वे महाशिवरात्रि पर दर्शन से परहेज करें। यदि वे दर्शन के लिए आते हैं तो उन्हें आम लोगों की तरह ही झांकी दर्शन ही मिल सकेगा।

गोदौलिया से मैदागिन तक रहेगा नो व्हीकल जोन
महाशिवरात्रि पर गोदौलिया से मैदागिन और लक्सा तक पूरा क्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेगा। इसके साथ ही सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी पुलिस के साथ तैनात किए जाएंगे।

महाशिवरात्रि पर सुगम दर्शन सहित सभी तरह के टिकट पर रोक रहेगी। आठ मार्च की मंगला आरती के सभी टिकट बुक हो चुके हैं और नौ मार्च को मंगला आरती नहीं होगी। महाआयोजन में भक्तों के स्वागत की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। - विश्वभूषण मिश्र, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, काशी विश्वनाथ मंदिर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed