फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी में शुरू हुआ होली का हुड़दंग, महादेव ने महाश्मशान पर भूत गणों के साथ खेली चिता भस्म की होली

Fri, 06 Mar 2020 01:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 06 Mar 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
Mahashamshan holi shiv after ranbhari bhoot varanasi
काशी में रंगभरी से ही शुरू हो गया होली का हुड़दंग। - फोटो : अमर उजाला।

महादेव ने आज महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर भूत गणों के साथ चिता भस्म की होली खेली। इससे पहले गुरुवार को महादेव गौरा का गौना कराकर काशी की गलियों में घूमे। इस दौरान उन्होंने भक्तों के साथ होली खेली थी। इससे बनारस में होली का हुड़दंग शुरू हो गया है।

Mahashamshan holi shiv after ranbhari bhoot varanasi

भूत भावन महादेव ने काशी की जनता को रंगभरी एकादशी पर आशीर्वाद दिया। दूसरी सुबह भोलेनाथ गणों के संग महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पहुंच गए। बाबा ने गणों के साथ महाश्मशान पर चिता भस्म(राख) की होली खेली। शुक्रवार की सुबह से ही बाबा मशान नाथ की विधि विधान पूर्वक पूजा का दौर शुरू हुआ तो चारों दिशाएं हर-हर महादेव से गूंज उठीं।

Mahashamshan holi shiv after ranbhari bhoot varanasi

परंपराओं के अनुसार रंगभरी एकादशी के ठीक अगले दिन भगवान शिव के स्वरूप बाबा मशान नाथ की पूजा कर श्मशान घाट पर चिता भस्म से उनके गण होली खेलते हैं। काशी मोक्ष की नगरी है और मान्यता है कि यहां भगवान शिव स्वयं तारक मंत्र देते हैं। लिहाजा यहां पर मृत्यु भी उत्सव है और होली पर चिता की भस्म को उनके गण अबीर और गुलाल की भांति एक दूसरे पर फेंककर सुख-समृद्धि-वैभव संग शिव की कृपा पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashamshan holi shiv after ranbhari bhoot varanasi

चिता भस्म की होली में शिव भक्त जमकर झूम उठे और मशान पर गूंज उठा खेलें मसाने में होली दिगंबर....। भक्तों ने बाबा के संग जमकर मसान की होली खेली। इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष लगे। साथ ही लोगों ने डमरू बजाकर होली का हुड़दंग शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Mahashamshan holi shiv after ranbhari bhoot varanasi

गुरुवार को टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पर बाबा के गौने की हलचल रही थी। बाबा का पूजन ब्रह्म मुहूर्त में आरंभ हुआ। ब्राह्मणों ने बाबा और मां गौरा की प्रतिमाओं को पंचगव्य और पंचामृत से स्नान कराया। मंत्रोच्चार के साथ स्नान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चल रजत प्रतिमाओं से दुग्धाभिषेक हुआ। भोर में पांच से आठ बजे तक 11 ब्राह्मणों ने षोडशोपचार पूजन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed