{"_id":"615f301d8ebc3e624a3ebdc8","slug":"mahashamshan-baba-temple-submerged-in-sewer-at-manikarnika-ghat-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: मणिकर्णिका घाट पर महाश्मशान बाबा का मंदिर सीवर में डूबा, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: मणिकर्णिका घाट पर महाश्मशान बाबा का मंदिर सीवर में डूबा, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
Thu, 07 Oct 2021 11:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
मणिकर्णिका घाट पर फैले सीवर के पानी को लेकर पर्दशन करने पहुचें कांग्रेस नेता अजय राय व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के मणिकर्णिका घाट स्थित महाश्मशान बाबा का मंदिर सीवर में डूब गया है। मामले की जानकारी पर पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि धर्म की नगरी काशी में मणिकर्णिका घाट पर महाश्मशान बाबा का मंदिर सीवर के पानी में डूबा है। राहगीर, अंतिम संस्कार करने वाले, तीर्थयात्री सबको मलजल से होकर गुजरना पड़ रहा है। हम कांग्रेसजनों ने चेतावनी दी है कि अगर सीवर व्यवस्था दुरूस्त नहीं हुई तो निश्चित रूप से जनांदोलन होगा।
विज्ञापन
इस दौरान महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, मनीष मोरोलिया, ओमप्रकाश ओझा, तरंग सेठ, ब्रह्मदत्त त्रिपाठी, भैय्यो महाराज, चंचल शर्मा, रंजीत तिवारी, अनुभव राय, रोहित दुबे, अखिल सिंह, विनीत चौबे, विनय राय मौजूद रहे।
विज्ञापन