फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahaprasad was served to 132 Brahmin couples during Purushottam Maas, and they were bid farewell with gifts

Varanasi News: पुरुषोत्तम मास में 132 ब्राह्मण जोड़ों को परोसा महाप्रसाद, उपहार देकर किया विदा

Mon, 15 Jun 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Mahaprasad was served to 132 Brahmin couples during Purushottam Maas, and they were bid farewell with gifts
त्रिदेव मंदिर दुर्गाकुंड में पुरुषोत्तम मास पर रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 132 भूदेव (ब्राह्मण) युगलों का पूजन किया गया। मंदिर सेवक परिवार के ओर से ब्राह्मणों को सामूहिक भोज भी कराया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंदिर के तीन मुख्य विग्रह श्री राणी सती दादी, सालासर हनुमान और बाबा खाटू श्याम का स्वदेशी व सुगंधित फूलों से दिव्य शृंगार किया गया। इसके बाद भगवान को छप्पन भोग और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का नैवेद्य अर्पित किया गया। आरती के पश्चात महाप्रसाद (भोज) की शुरुआत हुई।
विज्ञापन


संस्था के अध्यक्ष भरत सराफ और मंत्री राधे गोविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सभी 132 ब्राह्मण युगलों को आसन पर बैठाया गया। सेवादारों ने बेहद श्रद्धा भाव से उन्हें पूड़ी-सब्जी, विशेष मालपुआ, दूध-मेवा युक्त खीर, गुलाब जामुन, दही-बड़ा और अन्य पारंपरिक व्यंजन परोसे। भोजन के उपरांत त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारियों भरत सराफ, राधे गोविंद केजरीवाल और अनूप सराफ सहित सभी सदस्यों ने ब्राह्मण युगलों को तिलक लगाया। ब्राह्मणों को धोती, कुर्ता, दुपट्टा व बैग और उनकी पत्नियों को साड़ी और बैग भेंट किया। इसके साथ ही सभी युगलों को छाता भी उपहार स्वरूप दिया गया।
विज्ञापन

भरत सराफ और राधे गोविंद केजरीवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि यह पवित्र पुरुषोत्तम मास हर 32 महीने बाद आता है, जिसे चंद्रमास भी कहा जाता है। इसमें ब्राह्मणों की सेवा सीधे ईश्वर की सेवा के समान है। संस्था के प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान ने जानकारी दी कि इस पूरे पुरुषोत्तम मास के चारों रविवार को मिलाकर अब तक कुल 532 ब्राह्मण जोड़ों का भव्य सम्मान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed