{"_id":"58b837984f1c1bbd568346e5","slug":"mahant-aditya-nath-target-sp-and-bsp-says-kill-ravan-and-kansh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रावणरूपी बसपा व कंसरूपी सपा के वध का समय आया: आदित्यनाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावणरूपी बसपा व कंसरूपी सपा के वध का समय आया: आदित्यनाथ
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया
Updated Thu, 02 Mar 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
महंत आदित्यनाथ ने कहा, सपा-बसपा के डीएनए में नहीं है ईमानदारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के सांसद व महंत आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि रावण रूपी बसपा व कंस रूपी सपा के वध का समय आ गया है। केंद्र से दिए गए ढाई लाख करोड़ को मुख्यमंत्री अखिलेश व उनके मंत्री आजम चट कर गए। इनका विकास कब्रिस्तान से बाहर नहीं आ पा रहा है।
सपा व बसपा के डीएनए में ईमानदारी नहीं है। गरीबों व किसानों के जमीन कब्जा करने वाले 11 मार्च से पहले कब्जा छोड़कर भाग जाएं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया जेल जाएंगे। आंगनबाड़ी व आशा बहुओं का मानदेय बढे़गा। किसानों के कर्ज माफ किए जायेंगे।
अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। प्रदेश में फैल रहे आतंकवाद को जड़ से उखाड़ कर पाकिस्तान की धरती पर फेंक देंगे। देश को बांटने की साजिश करने वालों के लिए हिन्दुस्तान में कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने बलिया जिले में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में रसड़ा के गांधी पार्क व इब्राहिमपट्टी स्थित रामकरन इंटर कॉलेज ग्राउंड में जनसभा की।
सांसद ने कहा कि बसपा मुखिया मायावती कहती हैं कि मेरी सरकार बनेगी तो गुंडे माफिया जेल में होंगे और इनकी पार्टी से ही मुख्तार अंसारी जैसे गुंडे चुनाव लड़ रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं कि विकास किया है।
लेकिन हकीकत तो ये है कि विकास के नाम पर उन्होंने कुछ नहीं किया है सिर्फ चाचा और भतीजे ने प्रदेश को लूटा है। विकास तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किए जो गरीबों के लिए उन्होंने उज्वला योजना व गांवों की बिजली के दीनदयाल योजना चलाई।
गरीबों व किसानों की जमीनों को कब्जामुक्त कराया जाएगा। और दबंगों को जेल का रास्ता दिखाया जाएगा।

मंदिरों से उतार दिए गए लाउडस्पीकर
महंत आदित्यनाथ ने कहा, सपा-बसपा के डीएनए में नहीं है ईमानदारी
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार ने भेदभाव इस कदर किया कि मंदिरों से लाउडस्पीकर तक उतरवा लिए गए।
बेल्थरारोड विधानसभा में एक समुदाय द्वारा एक दलित की हत्या हो जाती है लेकिन सपा के इशारे पर पुलिस पीडि़त परिवार का ही उत्पीड़न करती है।
ईमानदारी सपा-बसपा के डीएनए में नहीं है, इनमें भेदभाव और तुष्टिकरण मुख्य है। प्रदेश में पांच सालों में 500 से अधिक दंगे हुए हैं, सरकार बनने पर इन दंगाइयों को चिह्नित कर जेल भेजा जाएगा और बूचड़खाने बंद होंगे।