Varanasi News: महाकुंभ का असर... होटल और क्रूज की बुकिंग 12 मार्च तक फुल, ऑनलाइन बुकिंग ज्यादा
Mahakumbh 2025: काशी में महाकुंभ की भीड़ का असर ऐसा कि होटल और क्रूज की बुकिंग 12 मार्च तक फुल है। महाकुंभ के चलते काशी के पर्यटन व्यवसाय में काफी तेजी आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकुंभ के चलते होटलों और क्रूज की बुकिंग 12 मार्च तक फुल हो गई है। सर्वाधिक बुकिंग महानगरों और कॉरपोरेट घरानों के अलावा महिला ग्रुप ने कराई है। इसमें ज्यादातर बुकिंग ऑनलाइन हुई हैं।
पर्यटकों की बुकिंग से काशी के पर्यटन व्यवसाय में तेजी आई है। मुंहमांगी कीमत के बावजूद भी बुकिंग नहीं हो पा रही है। गंगा किनारे होटलों में कमरे नहीं मिल रहे हैं। साथ ही काशी आकर गंगा में नौका विहार करने के लिए नाव और बजड़े बुक करने में भी लोगों को बेहद मुश्किल हो रही है। घाट किनारे के सभी होटल भी 20 मार्च तक फुल हैं।
शंभु मांझी ने बताया कि महानगरों के व्यवसायियों के अलावा दक्षिण भारतीय पर्यटक भी यहां समूह में बुकिंग करा रहे हैं। बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से हो रही है। वाराणसी में पंजीकृत नावें 1500 के करीब हैं जबकि यहां 3000 के करीब नावों का संचालन हो रहा है।
संजीव साहनी ने बताया कि 35 से 50 व्यक्तियों के समूह को सर्वाधिक बुकिंग मिल रही है। होटल मार्केटिंग से संबंधित अधिकारी ने बताया कि होली के आसपास छोड़ दें तो इसके एक सप्ताह बाद तक होटलों की बुकिंग फुल है। टूरिस्ट प्रबंधक अनिल त्रिपाठी ने बताया कि महाकुंभ के चलते सभी होटल फुल हैं।
टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष राहुल मेहता ने बताया कि ज्यादातर पर्यटक पांच दिन की बुकिंग करा रहे हैं। टूर ऑपरेटर अभिषेक सिंह के मुताबिक, मांग को पूरा करने के लिए आसपास के जिलों से छोटे चार पहिया वाहन मंगाने पड़ रहे हैं। टूर ऑपरेटर पैकेज में होटल के कमरों की बुकिंग के अलावा ट्रांसपोर्टेशन और नावों की बुकिंग भी करा रहे हैं।