Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahakumbh 2025 Varanasi will be connected to Maha Kumbh by rail water and road

Mahakumbh 2025: बनारस से गंगा में चलेगी क्रूज, 320 बस और 25 ट्रेनों से महाकुंभ में जाएंगे श्रद्धालु

Tue, 19 Nov 2024 11:04 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 19 Nov 2024 11:04 AM IST
सार

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर काशी में तैयारियां शुरू हो गई हैं। वाराणसी से महाकुंभ प्रस्थान करने वाले श्रद्धालुओं का सफर आसान होगा। रेल, जल और सड़क के मार्ग से महाकुंभ से काशी जुड़ेगी। 

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Varanasi will be connected to Maha Kumbh by rail water and road
Prayagraj Mahakumbh 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ को लेकर काशी में भी तैयारियां चल रहीं हैं। काशी में पलट प्रवाह थामने से लेकर महाकुंभ के लिए प्रस्थान करने वालों को रेल, सड़क और जल मार्ग की भी सुविधाएं मिलेंगी। महाकुंभ के लिए कैंट रोडवेज बस स्टेशन से 320 बसें चलाई जाएंगी। हर पांच मिनट के अंतराल पर बसें उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन


बनारस स्टेशन, सिटी और कैंट से मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। नमो घाट और रविदास घाट से संगम तक गंगा में क्रूज और हाइड्रोजन जलयान चलाए जाने की भी तैयारियां चल रही हैं। दिसंबर माह में तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। रेलवे स्टेशनों और रोडवेज बस स्टेशन पर लगे एलईडी स्क्रीन में महाकुंभ का प्रसारण भी किया जाएगा।
विज्ञापन


महाकुंभ में लगेंगी आठ डिपो की 320 बसें
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि कैंट डिपो की 52, काशी डिपो की 55, ग्रामीण डिपो की 33, चंदौली की 25, सोनभद्र की 32, विंध्यनगर डिपो की 28, गाजीपुर की 50 और जौनपुर डिपो की 55 बसें शामिल हैं। हर पांच मिनट के अंतराल पर श्रद्धालुओं को बसें मिलेंगी। दबाव बढ़ने पर बसों की संख्या और बढ़ाई जाएंगी। यह बसें दिसंबर के अंतिम सप्ताह से रूट पर उतरना शुरू हो जाएंगी। इलेक्टि्रक बसें भी चलाई जाएंगी। संभवत: 25 ई-बसें चलाई जाएंगी। हालांकि इस पर अभी अंतिम मुहर नहीं लग सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अधिकतर मेला स्पेशल ट्रेनों की बनारस स्टेशन से होगी आवाजाही

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस, सिटी समेत अन्य स्टेशनों से किया जाएगा। बनारस स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए होल्ड एरिया भी बनाया जाएगा। बनारस स्टेशन से ही अधिकतर ट्रेनों का संचालन होगा। 25 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन संभव है। उधर, कैंट स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया में तीन हजार स्क्वायर फीट में जर्मन हैंगर विधि से शेड बनाया जाएगा। लगभग पांच से छह हजार यात्रियों को यहां ठहराने का प्रबंध होगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमिश्नरेट की अतिरिक्त फोर्स तैनात होगी।

काशी से चुनार, विंध्याचल होते हुए करिए संगम तक का सफर

महाकुंभ में तीर्थ यात्री पहली बार जलमार्ग से भी आवाजाही कर सकेंगे। हाइड्रोजन जलयान का संचालन नमो घाट, रविदास घाट से चुनार, विंध्याचल होते हुए प्रयागराज तक किया जाएगा। 28 मीटर लंबे और 5.8 मीटर चौड़े जलयान पर एक बार में 50-55 लोग सवार हो सकेंगे। पर्यटन विभाग, नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से संचालन को लेकर कवायद की जा रही है। क्रूज का भी संचालन होगा। जल परिवहन अधिकारियों के अनुसार दिसंबर तक सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी। किराया और समय को लेकर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed