फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Maha Kumbh in Kashi Lines of Baba Vishwanath Kalbhairav Maa Annapurna unite Darshan in 5-10 hours

काशी में महाकुंभ की झलक : एक हुई बाबा विश्वनाथ, कालभैरव, मां अन्नपूर्णा की कतार; 5-10 घंटे में दर्शन

Sat, 15 Feb 2025 12:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 15 Feb 2025 12:06 PM IST
सार

काशी में भक्तों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है। काशी विश्वनाथ सहित विभिन्न मंदिरों में पूजन-अर्चन का माहाैल है। ऐसे में भीड़ प्रबंधन करने में पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

विज्ञापन
Maha Kumbh in Kashi Lines of Baba Vishwanath Kalbhairav Maa Annapurna unite Darshan in 5-10 hours
काशी में महाकुंभ की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में महाकुंभ की झलक ऐसी है कि यहां के देवों के प्रति अटूट भक्ति के भाव बिखर रहे हैं। दोपहर की धूप या भोर की ठंड भी भक्तों की आस्था के आगे बेअसर दिख रही है। पांच से 10 घंटे कतार में लगकर दर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन


वहीं, पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि श्रीकाशी विश्वनाथ, मां अन्नपूर्णा, माता विशालाक्षी और बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन की कतारें एकाकार हो रही हैं। अभी यह सिलसिला थमने वाला नहीं है। रंगभरी एकादशी तक अटूट कतार दिखने की उम्मीद है।  
विज्ञापन


महाकुंभ के पलट प्रवाह का असर करीब एक माह से दिख रहा है। महाकुंभ में डुबकी लगाकर श्रद्धालु काशी के बाबा विश्वनाथ सहित अन्य देवालयों में दर्शन कर हैं। आलम ये है कि दर्शन के लिए पांच किमी तक कतार लग रही है। देशभर से आए श्रद्धालु खासकर बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए भीड़ हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण भारतीय श्रद्धालु मां अन्नपूर्णा और माता विशालाक्षी के भी दर्शन करते हैं। विशालाक्षी मंदिर के महतं पं. राजनाथ तिवारी ने बताया कि पहली बार ऐसा है कि जब इन दिनों मंदिरों में दर्शन के लिए कतारें एकाकार हो रही हैं। गंगा किनारे से इन तीनों मंदिरों में दर्शन के लिए कतार लग रही है। 

काशी में जुट रही भक्तों की भीड़
बाबा कालभैरव मंदिर के पुजारी मोहित महाराज ने बताया कि भीड़ बढ़ने से आए दिन विश्वनाथ मंदिर और कालभैरव मंदिर में दर्शन की भी कतारें मैदागिन पहुंच जा रही हैं। जबकि विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए 16 कतारें लग रही हैं। 

मैदागिन और गोदौलिया से चार नंबर गेट पहुंचने वाली चार लाइन लग रही हैं। जबकि गंगा द्वार, सरस्वती फाटक से भी चार-चार लाइन मंदिर पहुंच रही हैं। अन्नपूर्णा मंदिर के रमेश तिवारी ने बताया कि भीड़ के चलते मां अन्नपूर्णा मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन करने में दिक्कत हो रही है।

पलट प्रवाह के 31वें दिन पहुंचे 7.5 लाख श्रद्धालु 
वाराणसी। महाकुंभ पलट प्रवाह के 31वें दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में 7.5 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। भोर में मंगला आरती के बाद से लेकर देर रात तक भक्तों की 3 से 5 किलोमीटर लंबी लाइनें लगी रहीं। गेट नंबर 4 की लाइन मैदागिन से आगे मालवीय मार्केट को पार कर गईं। 

गंगा द्वार और बांसफाटक की लाइन दशाश्वमेध घाट तक लगी रहीं। गंगा द्वार की ओर से झांकी दर्शन को जाने वाले भक्त 4 किलोमीटर लंबे जिगजैग से होकर मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचे और आधे सेकेंड के झांकी दर्शन में निहाल हो उठे। महाकुंभ से लौटे साधु-संतों ने भी हर-हर महादेव के जयघोष के साथ बाबा के दर्शन किए।

लाइनों में लगे कई श्रद्धालु दोपहर की खड़ी धूप में बेहाल नजर आए। कई बेहोश हो गए। कतारबद्ध कई श्रद्धालु पानी के लिए तरस गए। लाइन छोड़कर बाहर न जा पाने के चलते भूखे-प्यासे दरबार तक पहुंचे। श्रद्धालुओं की लाइन के पास पहुंचे डीएम एस राजलिंगम ने कहा कि भक्तों की संख्या बृहस्पतिवार के मुकाबले कम रही। श्रद्धालुओं की लाइन व्यवस्था और क्राउड मैनेजमेंट को बरकरार रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed