फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Maha Kumbh 2025 blueprint ready for security of devotees coming to Kashi from Maha Kumbh

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ से काशी आने वाले 10 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा का खाका तैयार, जानें क्या है प्लान

Fri, 03 Jan 2025 02:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 03 Jan 2025 02:13 PM IST
सार

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ से काशी आने वाली भक्तों की भीड़ को लेकर कमिश्नरेट की पुलिस ने कमर कस लिया है। श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए 14 पार्किंग और 17 अस्थायी पुलिस चौकी बनाने की योजना है। 

विज्ञापन
Maha Kumbh 2025 blueprint ready for security of devotees coming to Kashi from Maha Kumbh
महाकुंभ मेला क्षेत्र में अटल अखाडे़ के छावनी प्रवेश के दौरान आगुवाई करते नागा संयासी और साधु संत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ से काशी आने वाले करीब 10 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा का खाका कमिश्नरेट की पुलिस ने खींच लिया है। इसके लिए अंतरजनपदीय सीमाओं पर 17 जगह अस्थायी पुलिस चौकी (चेकपोस्ट) बनाई जा रही है। प्रयागराज-वाराणसी रूट पर 24 घंटे डायल 112 के पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) गश्त करती रहेंगी। छोटे-बड़े वाहनों के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 14 अस्थायी पार्किंग बनाई गई है। 

विज्ञापन


भीड़ प्रबंधन के लिए शहर में 55 स्थान चिह्नित किए गए हैं। इन स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे। इसी तरह श्री काशी विश्वनाथ धाम परिक्षेत्र को आठ जोन में बांटा गया है। 13 सेक्टर और 32 सब सेक्टर में विभाजित कर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि कमिश्नरेट के थानाध्यक्ष अपने सीमावर्ती जिलों के थानों से निरंतर समन्वय स्थापित करके श्रद्धालुओं की संख्या की जानकारी कंट्रोल रूम को देंगे। श्रद्धालुओं के रूट की निगरानी सीसी कैमरों से की जाएगी। महाकुंभ से आने वाले श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसलिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनेगी अस्थायी पुलिस चौकी

Maha Kumbh 2025 blueprint ready for security of devotees coming to Kashi from Maha Kumbh
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
रामनगर के पड़ाव चौराहा, रोहनिया थानाक्षेत्र के करसड़ा बॉर्डर, चोलापुर थाना क्षेत्र के नियारडीह व दानगंज, चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी, सरसौल और मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गुड़िया/बिहड़ा, ठठरा/भैसा व बहेड़वा, कपसेठी थाना क्षेत्र के बहरीनाला व चोरघट्टा पुल, राजातालाब में कनकपुर/कछवा, शहंशाहपुर/अदलपुरा व तिलंबा बॉर्डर, बड़ागांव थाना क्षेत्र के अनई बॉर्डर, फूलपुर थाना क्षेत्र के डिग्घी बॉर्डर/लठिया कठिरांव, सिंधौरा थाना क्षेत्र का गड़खरा बॉर्डर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed