फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Magh Purnima, Saint Ravidas Jayanti and the reverse flow of water fill Kashi

Varanasi News: माघ पूर्णिमा, संत रविदास जयंती और पलट प्रवाह से काशी ठसाठस

Sun, 01 Feb 2026 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Magh Purnima, Saint Ravidas Jayanti and the reverse flow of water fill Kashi
वाराणसी। माघ पूर्णिमा के स्नान के बाद प्रयागराज से पलट प्रवाह, संत रविदास की जयंती, श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन और गंगा आरती की वजह से रविवार को काशी ठसाठस रहेगी। पुलिस के मुताबिक लगभग आठ लाख लोगों के काशी आने का अनुमान है। इनमें तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु संत रविदास की जयंती में शामिल होने आ सकते हैं। सबसे ज्यादा दबाव गंगा घाट, काशी विश्वनाथ धाम, गोदौलिया और मैदागिन क्षेत्र में रहेगा। इन क्षेत्रों में पांच लाख लोगों के आने का अनुमान है। इसी लिहाज से मैदागिन से गोदौलिया रूट पर वीवीआईपी सहित सभी गाड़ियां के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया। मैदागिन से लंका सीरगोवर्धन तक निकलने वाले जुलूस के लिए पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं।
विज्ञापन

कमिश्नरेट पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को सुबह से रात तक श्रीकाशी विश्वनाथ धाम, गंगा घाटों की ओर जाने वाले मार्गों और लंका से सीरगोवर्धन में भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का हाल जाना। कंट्रोल रूम से निगरानी की गई। मैदागिन से गोदौलिया, गोदौलिया-दशाश्वमेध मार्ग और गोदौलिया चौराहा जाने वाले सभी मार्गों के दो किमी तक के दायरे में नो पार्किंग और नो व्हीकल जोन किया गया है। किसी भी दशा में गोदौलिया की तरफ वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। सोनारपुरा से ही बैरिकेडिंग की गई है ताकि जंगमबाड़ी, गोदौलिया की ओर से वाहन न आ सकें। इधर, दबाव बढ़ने पर रेवड़ी तालाब से रामापुरा की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग करके वाहनों को रोका जाएगा। गुरुबाग से लक्सा की ओर भी वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। यातायात दबाव बढ़ा तो लहुराबीर चौराहे से मैदागिन और बेनिया की तरफ चार पहिया वाहनों को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। बाहरी नंबर की गाड़ियों को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पास ही बैरिकेडिंग करके रोका जाएगा।
विज्ञापन



नो व्हीकल जोन बना सीरगोवर्धन का मेला क्षेत्र
संत रविदास जयंती पर बीएचयू छित्तूपुर तिराहे से रविदास मंदिर, लौटूबीर मंदिर मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही होगी। मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन बनाया गया है। यातायात पुलिस के अनुसार 31 जनवरी की सुबह 8 बजे से एक फरवरी की रात 12 बजे तक मेला क्षेत्र में चार पहिया वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। भगवानपुर मोड़ से किसी भी वाहन को संत रविदास मंदिर नहीं जाने दिया जाएगा। रमना चौकी तिराहा से संत रविदास मंदिर तिराहा की वाहन नहीं जाएंगे। संत रविदास तिराहा से संत रविदास मंदिर की तरफ किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। मारुति नगर तिराहा से किसी भी वाहन को भगवानपुर (संत सरवनदास यात्री निवास) की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। लौटूबीर अंडरपास चौराहा से कार्यक्रम संबंधित वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों को रविदास मंदिर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सामनेघाट पुल पर भी बढ़ेगा दबाव, नहीं जाएंगे वाहन
लंका क्षेत्र में डायवर्जन के चलते रामनगर-सामनेघाट पुल पर भी यातायात दबाव बढ़ेगा। रामनगर चौराहा से शहर जाने वाले वाहनों को सामनेघाट पुल की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रामनगर चौराहा से टेंगरा मोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। सामनेघाट पुल पश्चिमी से सभी प्रकार के वाहनों को नगवा चौकी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। रविदास गेट से किसी भी प्रकार के वाहन को थाना लंका, नगवा चौकी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को मालवीय गेट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।



गंगा में छोटी नावें प्रतिबंधित
एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी. ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गंगा घाटों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। नाविकों को भी कड़ी हिदायत दी गई है कि क्षमता के अनुसार ही यात्री बैठाएं। बिना लाइफ जैकेट बचाव उपकरण के नौका का संचालन न करें। छोटी नावें प्रतिबंधित की गई है। मोटरबोट संचालक यह तय करें कि चालक नशे में न हो। नशे की हालत में किसी भी यात्री को सवार न करें। नियम का उल्लंघन पाए जाने पर बोट मालिक समेत चालक के खिलाफ विधिक कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed