फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Magh Mela special will go between Banaras and Prayagraj stopping at stations.

Varanasi News: बनारस से प्रयागराज के बीच स्टेशनों पर रुकते हुए जाएगी माघ मेला स्पेशल

Mon, 15 Jan 2024 03:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Magh Mela special will go between Banaras and Prayagraj stopping at stations.
मकर संक्रांति व माघ मेला के लिए पूर्वोत्तर रेलवे की माघ मेला स्पेशल रविवार से शुरू हो गई। पहले चरण में 28 जनवरी तक ट्रेनों का संचालन होगा। ट्रेन संख्या 05109 बनारस-प्रयागराज रामबाग माघ मेला स्पेशल बनारस स्टेशन से रात 10.30 बजे खुली।
विज्ञापन

भुल्लनपुर, हरदत्तपुर, राजातालाब, बहेरवा हाल्ट, निगतपुर, कछवा रोड, कटका, माधो सिंह, अहिमनपुर होते हुए दूसरे दिन अलमऊ हाल्ट, ज्ञानपुर रोड समेत अन्य स्टेशनों से होते हुए रात 2 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05110 प्रयागराज रामबाग-बनारस माघ मेला स्पेशल ट्रेन सुबह 9.25 बजे खुलेगी और बनारस दोपहर एक बजे पहुुंचेगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 05111 बनारस-प्रयागराज रामबाग माघ मेला स्पेशल ट्रेन 15 से 25 जनवरी तक संचालित होगी। बनारस से सुबह 8 बजे खुलेगी और प्रयागराज रामबाग 11.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05112 प्रयागराज रामबाग-बनारस ट्रेन प्रयागराज रामबाग से शाम 5.10 बजे खुलेगी और रात बनारस स्टेशन पर 8.45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज बसों के बढ़ाए गए 120 फेरे
माघ मेला को देखते हुए बसों के 120 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 120 बसों का संचालन हो रहा है। हर 15 मिनट पर साधारण बसों और आधे घंटे पर एसी बसों का संचालन हो रहा है। आरएम गौरव वर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए बसों का फेरा बढ़ाया गया है। कैंट रोडवज बस स्टेशन स्थित पूछताछ काउंटर पर भी बसों की जानकारियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed