फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Madanpura and Lohata Seal due to corona virus

#Corona virusः लापरवाही के चलते वाराणसी के हजारों लोगों की सांसों पर सांसत, मदनपुरा और लोहता सील

Sat, 04 Apr 2020 01:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 04 Apr 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Madanpura and Lohata Seal due to corona virus
पुलिस ने सील किए एरिया - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्त्रस्मण को रोकने के लिए प्रशासन के प्रयासों और अभियान के बीच तब्लीगी जमात से वाराणसी लौटे दो जमाती और एक अन्य युवक की लापरवाही ने हजारों सांसों पर सांसत डाल दी है। शुक्रवार को बनारस में तब्लीगी जमात से लौटे दो जमाती सहित तीन लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं।
विज्ञापन


इसमें एक जमाती मदनपुरा का रहने वाला है और दूसरा हैदराबाद निवासी जमाती मिर्जापुर के रास्ते 22 मार्च को बनारस पहुंचा था। जबकि लोहता का व्यक्ति अलग से बीएचयू में स्क्रीनिंग के लिए गया था। फिलहाल तीनों मरीजों के मुहल्ले सील कर दिए गए हैं। ये मुहल्ले अगले कई दिन शहर से कटऑफ रहेंगे।
विज्ञापन


यहां रहने वाले सभी को अगले दो दिन तक क्वारंटीन किया जाएगा। इसके अलावा परिजनों की स्क्रीनिंग कराई जाएगी। शुक्रवार को जिन तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनके इलाके की देर रात सीमा सील कर पुलिस तैनात कर दी गई। शुक्रवार देर रात स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंच गई और परिजनों को होम क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को इलाके के लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। दो जमाती समेत जिन तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वे लोहता और दशाश्वमेध इलाके के रहने वाले हैं। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को इनके इलाके में अभियान चलाकर सभी की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ ही घर वालों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

सभी का सैंपल लेकर उसे शनिवार को जांच के लिए आईएमएस बीएचयू भेजा जाएगा, इससे कि कोरोना संदिग्ध अगर कोई है तो उसकी पहचान हो सके। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि इन लोगों के संपर्क में कौन कौन-लोग आए हैं, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।

तीनों मरीजों की ट्रैवेल हिस्ट्री भी खंगाली जाएगी
कोरोना के तीनों मरीज 10 मार्च से अब तक कहां-कहां गए थे और किससे मिले हैं, इसका पूरा रिकार्ड खंगाला जाएगा। माना जा रहा है कि तीनों बनारस में रहने के दौरान काफी मूवमेंट किए हैं और हजारों लोगों के संपर्क में आए हैं।

 

मिर्जापुर जिला प्रशासन को किया गया अलर्ट

हैदराबाद निवासी जमाती 22 मार्च को मिर्जापुर के अदलहाट पहुंचा था। बृहस्पतिवार को 10 लोगों के साथ वह वाराणसी के दीनदयाल अस्पताल में जांच के लिए पहुंचा था। बनारस में उसके ठहरने आदि को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। इस बीच बनारस के अधिकारियों ने मिर्जापुर प्रशासन को अलर्ट करके अदलहाट में जांच आदि के लिए कहा है।

लोहता का व्यक्ति 25 वर्ष का है। मुरादाबाद के मंडी चौक पर स्थित शाही मदरसे में इक्ता का स्टूडेंट है। (ये ग्रेजुएशन के फर्स्ट ईयर के बराबर है)। वही होस्टल में रहता है। लॉकडाउन में एक बस देवबंद मदरसा के छात्रों को ला रही थी उसी में मुरादाबाद से चढ़ा था। कुल 3 लोग इसके होस्टल के उस बस से आये थे। 2 चंदौली के है। मुरादाबाद और चंदौली भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed