फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Maa Tujhe Pranam Tiranga Yatra in Varanasi on Saturday morning in memory of martyrs

मां तुझे प्रणाम: शहीदों की याद में बनारस में निकली तिरंगा यात्रा, राज्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Sat, 12 Aug 2023 11:03 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Aug 2023 11:03 AM IST
सार

अमर उजाला अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत शनिवार सुबह 8 बजे वाराणसी के राजकीय क्वींस कॉलेज से तिरंगा यात्रा निकलेगी। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल और जिलाधिकारी एस राजलिंगम तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रास्ते में विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठन यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत करेंगे। 

विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam Tiranga Yatra in Varanasi on Saturday morning in memory of martyrs
तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत शनिवार सुबह वाराणसी में तिरंगा यात्रा निकलेगी। देश के वीर बलिदानियों को समर्पित रैली राजकीय क्वींस कॉलेज से सुबह आठ बजे रवाना होगी। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल और जिलाधिकारी एस राजलिंगम तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

विज्ञापन


रास्ते में विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठन यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह के अनुसार तिरंगा यात्रा में 14 विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा का नोडल अधिकारी क्वींस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. बृजेश सिंह को बनाया गया है।

विज्ञापन

इन मार्गों से निकलेगी तिरंगा यात्रा

अमर उजाला और एजीआर ऑटोमोबाइल्स के सहयोग से आयोजित तिरंगा यात्रा क्वींस इंटर कॉलेज से शुरू होकर जगतगंज तिराहा, मरी माई, चौरा माता तेलियाबाग तिराहा, पटेल धर्मशाला, श्रीराम मार्केट, विनायक प्लाजा मलदहिया चौराहा, लोहा मंडी चौराहा होते हुए लहुराबीर चौराहा से पुन: क्वींस इंटर कॉलेज में आकर समाप्त होगी। तिरंगा यात्रा में व्यापारी, सामाजिक, राजनीतिक, उद्यमी, युवा संगठन के लोग शामिल होंगे।  मां तुझे प्रणाम महोत्सव में 15 अगस्त को शहर के प्रमुख चौराहों पर सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न व्यापारिक संगठन करेगा स्वागत

क्वींस कॉलेज में वाराणसी महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता सोनी, जगतगंज तिराहे पर वाराणसी व्यापार मंडल, अल्पसंख्यक व्यापार मंडल, तेलियाबाग तिराहे पर महानगर युवा उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष मनीष चौबे, वाराणसी व्यापार मंडल के रमेश भारद्वाज की ओर से तेलियाबाग तिराहे पर स्वागत किया जाएगा। पटेल धर्मशाल पर पटेल स्मारक अतिथि निवास तेलियाबाग के श्रीनाथ सिंह पटेल, श्रीराम मार्केट के पास वाराणसी फर्निचर व फर्निर्शिंग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय गुप्ता, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश जैन की ओर से रीटा आइसक्रीम के सामने मशीनरी मार्केट के पास स्वागत किया जाएगा।

विनायक प्लाजा पर महिला व्यापार मंडल की चांदनी श्रीवास्तव, लोहा मंडी के पास के पास लघु उद्योग भारती काशी संघटन की ओर से अध्यक्ष ज्योति शंकर मिश्र की तिरंगा यात्रा के स्वागत में पुष्पवर्षा की जाएगी। लहुराबीर चौराहे पर लहुराबीर व्यवसायी समिति के अध्यक्ष रजनीश कन्नौजिया की ओर से स्वागत किया जाएगा। एजीआर ऑटोमोबाइल प्रबंध निदेशक राजीव गुप्ता ने कहा कि  काशी की जनता से अपील है कि अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान के तहत वीर शहीदों को समर्पित तिरंगा यात्रा में सहभागी बने।

इनका मिला सहयोग

तिरंगा यात्रा में एसएसबी इंफ्रा, स्वामी अतुलानंद महाविद्यालय, उदय ऑटो सेल्स, पंजाब नेशनल बैंक विशिष्ट सहयोगी हैं। इसके अलावा स्काई ट्यूटोरियल्स, जीम होम साल्यूशंस प्रा. लि, डॉ. शशिंकांत सिंह पीजी कॉलेज, वाराणसी डेवलपमेंट अथॉरिटी, अर्वाचीन हॉस्पिटल और यूनियन बैंक सहयोगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed