फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Maa Annapurna Jayanti: The storehouse of food and wealth is filled with the grace of Maa Annapurna, today Pras

Maa Annapurna Jayanti: मां अन्नपूर्णा की कृपा से भरता है अन्न-धन का भंडार, आज भक्तों में बंटेगा प्रसाद

Tue, 26 Dec 2023 02:22 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 26 Dec 2023 02:22 PM IST
सार

अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी महाराज ने बताया कि धार्मिक मान्यता है इसी दिन मां अन्नपूर्णा धरती पर प्रकट हुई थीं। इसलिए अन्नपूर्णा जयंती 26 दिसंबर यानी मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन विधि-विधान के साथ माता अन्नपूर्णा की उपासना करने से घर का भंडार अन्न-धन से भरा रहता है। मां अन्नपूर्णा को देवी पार्वती का रूप माना जाता है।

विज्ञापन
Maa Annapurna Jayanti: The storehouse of food and wealth is filled with the grace of Maa Annapurna, today Pras
मां अन्नपूर्णा का दरबार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान शिव को अन्न की भिक्षा देने वाली मां अन्नपूर्णा का जन्मोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। अन्न की देवी मां अन्नपूर्णा की कृपा प्राप्त करने का यह सबसे अच्छा अवसर माना जाता है। जयंती के दिन मां अन्नपूर्णा की पूजा करने के साथ-साथ उनकी व्रत कथा पढ़ने या सुनने से जीवन में सुख, सौभाग्य और खुशहाली आती है।

विज्ञापन

अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी महाराज ने बताया कि धार्मिक मान्यता है इसी दिन मां अन्नपूर्णा धरती पर प्रकट हुई थीं। इसलिए अन्नपूर्णा जयंती 26 दिसंबर यानी मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन विधि-विधान के साथ माता अन्नपूर्णा की उपासना करने से घर का भंडार अन्न-धन से भरा रहता है। मां अन्नपूर्णा को देवी पार्वती का रूप माना जाता है। कहते हैं कि एक बार धरती पर अन्न की कमी हो गई थी, जिस वजह से चारों तरफ भुखमरी छा गई। लोग अन्न के एक-एक दाने के लिए भी तरसने लगे थे। तब पृथ्वीवासियों की यह दशा देखकर उनके कष्ट दूर करने के लिए माता पार्वती अन्नपूर्णा के रूप में अवतरित हुई थीं। मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में मां अन्नपूर्णा की कृपा दृष्टि रहती है, वहां का रसोईघर सदैव अन्न-धन से भरा रहता है।

विज्ञापन

 

संसार का भरण पोषण करती हैं मां अन्नपूर्णा

देवी मां अन्नपूर्णा संसार का भरण पोषण करती हैं। ऐसे में अन्नपूर्णा जयंती के दिन रसोईघर की अच्छे से सफाई कर लें। इसके बाद रसोईघर समेत पूरे घर को गंगाजल से शुद्ध करें। ल्हा, गैस स्टोव की विधिपूर्वक पूजा करें। अन्नपूर्णा जयंती के दिन घर के चूल्हे का कुमकुम, चावल, हल्दी, धूप-दीप और फूलों से पूजन करें। रसोई घर में मां अन्नपूर्णा की मूर्ति या तस्वीर के सामने एक दीपक भी जलाएं। इस दिन माता अन्नपूर्णा के साथ ही भोलेनाथ और मां पार्वती की भी पूजा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed