फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ma commit suicide after giving way for Tazia j at mirzapur

यूपीः ताजिये के लिए जबरन रास्ता खुलवाने पर क्षुब्ध युवक ने उठाया खौफनाक कदम, ग्रामीणों में उबाल

Fri, 21 Sep 2018 11:33 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Fri, 21 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ma commit suicide after giving way for Tazia j at mirzapur
पुलिस चौकी का घेराव, थानाध्यक्ष, चौकी इंचार्ज पर केस दर्ज कराने की मांग - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मिर्जापुर जिले के देवहट गांव में ताजिया निकालने के लिए प्रधानमंत्री आवास के लिए खोदी गई नींव पाटने और निर्माण सामग्री गायब करने से क्षुब्ध हरिदास उर्फ लल्लन केसरी (45) ने बुधवार रात घर में फंदा लगा कर जान दे दी।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र रामकृष्ण केसरी ने चौकी पुलिस पर एक समुदाय से मिलकर पिता को थाने ले जाकर पीटने और निर्माण सामग्री हटवाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया।  घटना के विरोध में ग्रामीणों ने ड्रमंडगंज पुलिस चौकी का घेराव कर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज, थानाध्यक्ष तथा परेशान करने वाले समुदाय विशेष के लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने और मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन


 हरिदास उर्फ लल्लन की खुदकुशी मामले में पुलिस ने शुक्रवार को थानाध्यक्ष हलिया समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। सभी पर साजिश के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए शव नहीं ले जाने दिया। सूचना पर जिलाधिकारी अनुराग पटेल और पुलिस अधीक्षक शालिनी पहुंचीं। उन्होंने मुआवजा दिलाने के साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीटने की पुष्टि होने पर थानाध्यक्ष समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और शव को पुलिस को ले जाने दिया।

पुलिस तो पहुंची मगर...

Ma commit suicide after giving way for Tazia j at mirzapur
मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : amar ujala
देवहट निवासी हरिदास उर्फ लल्लन केशरी की असहाय बहन रुक्मिणी को प्रधानमंत्री आवास मिला है। उसने महीगड़ी में पुराने कच्चे मकान के पास आवास निर्माण के लिए नींव खुदवाई थी। वहीं ईंटें समेत अन्य निर्माण सामग्री रखी थी। उसके के मकान से 20 फीट की दूरी पर ताजिया का चौक है। मोहर्रम के चलते एक समुदाय के लोगोें ने नींव पाटकर ईट-पत्थर को हटवाने की बात कही थी।

नहीं हटाने पर उन लोगों का बुधवार को हरिदास से विवाद हो गया। हरिदास के बेटे रामकृष्ण केसरी का आरोप है कि महुगड़ी की प्रधान के पति पप्पू सिंह उर्फ देवदत्त सिंह ने थानाध्यक्ष हलिया प्रवीण कुमार सिंह को इसकी सूचना दी तो मौके पर पुलिस पहुंच गई। दूसरे समुदाय के लोगोें ने पुलिस को बताया कि ईंट पत्थर नहीं हटाए गए तो ताजिया उठाने में दिक्कत होगी।

इसके बाद हलिया थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह उसके पिता को बुधवार की रात दस बजे थाने ले गए जहां उनकी पिटाई कर ईंट-पत्थर हटाने के लिए राजी किया गया। रात 11 बजे पुलिस ने उनके पिता को छोड़ा। वह छूटने के बाद अपनी बहन के घर पहुंचे तब तक नींव पाट दी गई थी और निर्माण सामग्री गायब थी।

यह देख वह नाराज हो गए और देवघाट रोड़ स्थित ड्रमंडगंज बाजार में पहुंच कर इसकी जानकारी मुझे दी। इसके बाद वह घर की दूसरी मंजिल पर छत के गाडर से रस्सी बांध कर खुदकुशी कर ली। सुबह पिता को फंदे पर लटकता पाया।

पुलिस को देख भड़क उठे ग्रामीण

Ma commit suicide after giving way for Tazia j at mirzapur
पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को कराया शांत - फोटो : amar ujala
 देवहट निवासी हरिदास उर्फ लल्लन केशरी की असहाय बहन रुक्मिणी को प्रधानमंत्री आवास मिला है। उसने महीगड़ी में पुराने कच्चे मकान के पास आवास निर्माण के लिए नींव खुदवाई थी। वहीं ईंटें समेत अन्य निर्माण सामग्री रखी थी। उसके के मकान से 20 फीट की दूरी पर ताजिया का चौक है। मोहर्रम के चलते एक समुदाय के लोगों ने नींव पाटकर ईट-पत्थर को हटवाने की बात कही थी।

नहीं हटाने पर उन लोगों का बुधवार को हरिदास से विवाद हो गया। हरिदास के बेटे रामकृष्ण केसरी का आरोप है कि महुगड़ी की प्रधान के पति पप्पू सिंह उर्फ देवदत्त सिंह ने थानाध्यक्ष हलिया प्रवीण कुमार सिंह को इसकी सूचना दी तो मौके पर पुलिस पहुंच गई। दूसरे समुदाय के लोगों ने पुलिस को बताया कि ईंट पत्थर नहीं हटाए गए तो ताजिया उठाने में दिक्कत होगी।

इसके बाद हलिया थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह उसके पिता को बुधवार की रात दस बजे थाने ले गए जहां उनकी पिटाई कर ईंट-पत्थर हटाने के लिए राजी किया गया। रात 11 बजे पुलिस ने उनके पिता को छोड़ा। वह छूटने के बाद अपनी बहन के घर पहुंचे तब तक नींव पाट दी गई थी और निर्माण सामग्री गायब थी।

यह देख वह नाराज हो गए और देवघाट रोड़ स्थित ड्रमंडगंज बाजार में पहुंच कर इसकी जानकारी मुझे दी। इसके बाद वह घर की दूसरी मंजिल पर छत के गाडर से रस्सी बांध कर खुदकुशी कर ली। सुबह पिता को फंदे पर लटकता पाया।

थानाध्यक्ष समेत आठ पर मुकदमा दर्ज

Ma commit suicide after giving way for Tazia j at mirzapur
UP Police
हलिया थाना क्षेत्र के महुगढ़ी देवहट निवासी हरिदास उर्फ लल्लन की खुदकुशी मामले में पुलिस ने शुक्रवार को थानाध्यक्ष हलिया समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। सभी पर साजिश के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। एसपी शालिनी ने लापरवाही सामने आने पर थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह को लाइन हाजिर करते हुए उनके स्थान पर पीआरओ रहे विश्वज्योति राय को हलिया का थाना प्रभारी बनाया है। एहतियात के तौर पर गांव में चार थानों की पुलिस तैनात की गई है। 

 पुलिस उत्पीड़न और बहन के प्रधानमंत्री आवास के लिए ताजिया चौक के पास खोदी गई नींव को पाटने और निर्माण सामग्री गायब करने से क्षुब्ध होकर हरिदास ने गुरुवार की सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उनके पुत्र रामकृष्ण की तहरीर पर गुरुवार की देर रात ही पुलिस ने पूर्व प्रधान महुगढ़ी पप्पू सिंह उर्फ देवदत्त सिंह, अब्दुल हमीद, राजन, राजू, मुख्तार, बकरीदू, बाबूलाल व थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह के खिलाफ धारा 306,120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। तनाव के चलते गांव में जिगना के अलावा लालगंज, मड़िहान, देहात कोतवाली के अलावा दो कंपनी पीएसी, दस महिला पुलिस को तैनात किया गया है। हरिदास के शव का रात में ही पोस्टमार्टम करा दिया गया था। शुक्रवार की सुबह शिवपुर घाट पर अंत्येष्टि कर दी गई। 

चौक पर नहीं रखा गया ताजिया
 हरिदास की खुदकुशी के बाद बिगड़े माहौल के चलते महुगढ़ स्थित चौक पर ताजिया नहीं रखा गया। ताजियादार ने चौक पर फातिहा किया, सिन्नी चढ़ाई और वहां की मिट्टी को ले जाकर कर्बला में दफन कर दिया। ताजियेदार हमीद और अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष मिस्टर अंसारी ने कहा कि वे लोग हरिदास के परिजनों के साथ हैं। यह घटना दुखद है। इस कारण इस वर्ष चौक पर ताजिया नहीं रखने का फैसला किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed