फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ma Annapurna temple has been freed from the house tax of the Municipal Corporation, five branches of Annakshetra will also open in Varanasi

वाराणसी: नगर निगम के गृहकर से मुक्त हुआ मां अन्नपूर्णा का मंदिर, अन्नक्षेत्र की पांच शाखाएं भी खुलेंगी

Thu, 29 Jul 2021 12:22 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Thu, 29 Jul 2021 12:22 AM IST
सार

सपा नेता व एमएलसी शतरुद्र प्रकाश ने मंदिरों पर लगने वाले गृहकर का मुद्दा उठाया था। दूसरी ओर अन्नपूर्णा मठ मंदिर के महंत शंकरपुरी ने बताया कि मां अन्नपूर्णा मठ मंदिर के अन्नक्षेत्र की शाखाओं का विस्तार किया जाएगा। जल्द ही पांच शाखाएं खोलने की तैयारी है। 
 

विज्ञापन
Ma Annapurna temple has been freed from the house tax of the Municipal Corporation, five branches of Annakshetra will also open in Varanasi
मां अन्नपूर्णा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में मां अन्नपूर्णा का मंदिर अब नगर निगम के गृहकर से मुक्त हो गया है। सपा नेता व एमएलसी शतरुद्र प्रकाश ने मंदिरों पर लगने वाले गृहकर का मुद्दा उठाया था। सपा नेता ने बताया कि नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बुधवार को विदाई समारोह से पहले यह अहम जानकारी उन्हें दी। उन्हाेंने शहर के सभी मंदिराें को गृहकर से मुक्त करने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर अन्नपूर्णा मठ मंदिर के महंत शंकरपुरी ने बताया कि मां अन्नपूर्णा मठ मंदिर के अन्नक्षेत्र की शाखाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके तहत जल्द ही अन्नक्षेत्र की पांच शाखाएं खोलने की तैयारी है। 

विज्ञापन


सपा नेता शतरुद्र प्रकाश ने बताया कि बुधवार को नगर आयुक्त गौरांग राठी ने नगर निगम के अधिनियम के अनुसार मां अन्नपूर्णा मंदिर को गृहकर से मुक्त कर दिया। दशाश्वमेध जोनल अधिकारी ने पत्र जारी करके उनको यह जानकारी दी है। उन्होंने इस मामले में नगर आयुक्त को पत्र लिखकर नगर निगम के अधिनियम का हवाला दिया था। नगर आयुक्त को फोन कर निजी तौर पर स्पष्ट किया था कि मां अन्नपूर्णा मंदिर पर गृहकर लगाना अनुचित है। उन्होंने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पर भी गृहकर से मुक्त कराने के प्रकरण को भी साझा किया था। इसके बाद अधिनियम का अध्ययन कर नगर आयुक्त ने मां अन्नपूर्णा मंदिर को गृहकर मुक्त कर दिया। 
विज्ञापन


शतरुद्र प्रकाश ने बताया कि वाराणसी के समस्त पौराणिक मंदिरों से गृहकर हटाया जाए। नगर आयुक्त गौरांग राठी द्वारा व्हाट्सएप पर मुझे सूचित किया कि अन्नपूर्णा मंदिर को गृहकर से मुक्त कर दिया गया है। वह वाराणसी से स्थानांतरित होने पहले एक नेक कार्य कर गए। करीब 10 वर्ष पूर्व अगस्त 2011 में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पर लगे गृहकर को हटाया गया था जिसके लिए मैंने मांग रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां अन्नपूर्णा के अन्नक्षेत्र की खुलेंगी पांच शाखाएं

मां अन्नपूर्णा मठ मंदिर के अन्नक्षेत्र की शाखाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके तहत जल्द ही अन्नक्षेत्र की पांच शाखाएं खोलने की तैयारी है। काशी आने वाले शिवभक्तों के लिए मां अन्नपूर्णा के अन्नक्षेत्र से भोजन का इंतजाम किया जाएगा। यह जानकारी अन्नपूर्णा मठ मंदिर के नए महंत शंकरपुरी ने दी। 

महंत शंकरपुरी ने बताया कि दिवंगत महंत रामेश्वरपुरी के सेवा प्रकल्प योजना को विस्तार दिया जाएगा। अन्नपूर्णा मठ मंदिर ट्रस्ट द्वारा की जा रही सामाजिक एवं धार्मिक सेवाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। पूर्व महंत रामेश्वरपुरी महाराज अन्नक्षेत्र का सेवा विस्तार करना चाहते थे। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रथम चरण में अन्नक्षेत्र का विस्तार होगा।

शहर में पांच जगहों पर मां अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र का संचालन किया जाएगा। महंत ने कहा कि ट्रस्ट पूर्व महंत महाराज की अंतिम इच्छा पूर्ण करने की दिशा में भी प्रयास आरंभ कर दिए हैं। वह काशी में ट्रस्ट की ओर से मेडिकल कॉलेज की स्थापना करना चाहते थे। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या से भी चर्चा हुई है। जल्द ही मेडिकल कॉलेज के संबंध में भी कार्य शुरू हो जाएगा। कंप्यूटर शिक्षा केंद्र और कन्या प्रशिक्षण केंद्रों का विस्तार दूसरे चरण में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed