{"_id":"64482b48357fc99e6701f064","slug":"lucknow-varanasi-and-haridwar-became-the-winners-varanasi-news-c-20-vns1011-172937-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: लखनऊ, वाराणसी और हरिद्वार की टीम बनीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: लखनऊ, वाराणसी और हरिद्वार की टीम बनीं विजेता
विज्ञापन
जवाहर नवोदय लखनऊ संभाग की बास्केटबॉल और बैडमिंटन की प्रतियोगिताओं का समापन
जवाहर नवोदय स्कूल में लखनऊ संभाग की बास्केटबॉल और बैडमिंटन की प्रतियोगिताओं में लखनऊ, हरिद्वार और वाराणसी की टीम विजेता बनी। बास्केटबॉल के अंडर 14 बालिका वर्ग में हरिद्वार ने वाराणसी को पराजित किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में वाराणसी ने लखनऊ और अंडर-19 में लखनऊ ने आगरा को हराया। बैडमिंटन अंडर-14 बालिका वर्ग में लखनऊ ने हरिद्वार, अंडर-17 में हरिद्वार ने आगरा और अंडर-19 बालिका वर्ग में हरिद्वार ने वाराणसी को शिकस्त दी। एसपी मनोज कात्याल, प्रधानाचार्य कंचन जोशी, उप प्रधानाचार्य पीके विद्यार्थी, अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी शरद जोशी और प्रशिक्षक गोविंद परिहार ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विनीत कुमार मिश्र, कमला परवाल, एलसी तिवारी, अजीत कुमार यादव, सुनील कुमार, सुशीला, अंजना, रश्मि आदि मौजूद थे।